{"_id":"69557415e68a0cb3c70244bc","slug":"mandola-village-formerly-in-satnali-tehsil-is-now-part-of-mahendragarh-narnol-news-c-203-1-sroh1010-122885-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव मांडोला की बदली तहसील, सतनाली से बनी महेंद्रगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव मांडोला की बदली तहसील, सतनाली से बनी महेंद्रगढ़
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार की ओर से मांडाेला गांव की तहसील सतनाली से बदलकर महेंद्रगढ़ कर दी है। इसके लेकर 26 दिसंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। गांव मांडोला के ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से यह मांग उठाई जा रही थी। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।
बता दें कि 5500 की आबादी वाले गांव मांडोला के विभिन्न विभागों के कार्यालय महेंद्रगढ़ में हैं लेकिन तहसील से संबंधित कार्याें के लिए 15 किलोमीटर दूर सतनाली जाना पड़ता था। अब महेंद्रगढ़ में तहसील बदलने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
ग्रामीण संदीप फौजी उप प्रधान उम्मीद जन सहयोग फाउंडेशन, विकास फौजी, जितेंद्र कुमार चन्द्रपाल, नीलम सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से लोगों की ओर से यह मांग उठाई जा रही थी।
विज्ञापन
इस रूट पर बसों के अभाव के कारण लोगों को सतनाली आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी। साथ ही महेंद्रगढ़ की दूरी भी कम जिससे लोगाें को अपने कार्याें के लिए सुगमता मिलेगी।