{"_id":"69900dee10c9420d6f040eb6","slug":"man-died-in-road-accident-at-narnaul-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: स्कॉर्पियो गाड़ी के फटे टायर, लोहे की रेलिंग से टकराया वाहन; युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: स्कॉर्पियो गाड़ी के फटे टायर, लोहे की रेलिंग से टकराया वाहन; युवक की मौत
Sat, 14 Feb 2026 11:23 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:23 AM IST
सार
स्कॉर्पियो गाड़ी का टायर फटने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा हरियाणा के नारनौल में हुआ।
विज्ञापन
नारनौल में सड़क हादसा
- फोटो : संवाद
विस्तार
नेशनल हाईवे-11 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। युवक अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से झुंझुनूं में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र के रहने वाले अनिल कुमार अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो से शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकला था। शाम करीब छह बजे गांव रघुनाथपुरा के पास फ्लाईओवर से उतरते समय गाड़ी का टायर फट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। गाड़ी रेलिंग के अंदर घुस गई जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में टायर फटना हादसे का कारण माना जा रहा है।