{"_id":"687aa0ef45951f9e9702272e","slug":"major-operations-are-not-being-carried-out-due-to-the-absence-of-c-arm-machine-narnol-news-c-203-1-sroh1011-118587-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सी आर्म मशीन नहीं होने से बड़े ऑपरेशन नहीं हो रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सी आर्म मशीन नहीं होने से बड़े ऑपरेशन नहीं हो रहे
Sat, 19 Jul 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में मरीज के पैर की हड्डी की जांच करता हड्डी रोग विशेष
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में लगातार हड्डी विभाग में ओपीडी का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन औसतन 80 ओपीडी हो रही हैं, लेकिन सी आर्म मशीन नहीं होने से बड़े आपरेशन नहीं हो पा रहे हैं।
जिले के नागरिक अस्पताल नारनौल में दो सी आर्म मशीन है, लेकिन महेंद्रगढ़ में एक भी मशीन नहीं है। मशीन नहीं होने से चिकित्सक भी बड़े आपरेशन करने में हाथ खड़े कर रहे हैं। लोगों को निजी अस्पतालों में आपरेशन के लिए जाना पड़ रहा है।
वहीं महेंद्रगढ़ अस्पताल में हड्डी विभाग में केवल एक चिकित्सक के सहारे काम चल रहा है। सी आर्म मशीन के अभाव में चिकित्सक भी गंभीर हालात में आने वाले अधिकांश लोगों को रेफर करने को मजबूर हैं। करीब दो माह पूर्व हड्डी विभाग में दो चिकित्सकों की तैनाती थी इनमें से भी एक कोरियावास भेजा गया है, जबकि एक चिकित्सक इस समय प्रशिक्षण पर चल रहा है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में वर्तमान समय में प्रतिदिन 80 से अधिक तक ओपीडी हो रही हैं। इनमें से हड्डी रोग संबंधित गर्दन दर्द, कमर दर्द, घुटना दर्द, कंधा दर्द, दुर्घटनाओं में हड्डी टूटने के अधिक मामले आ रहे हैं।
सी आर्म मशीन एक छोटी एक्स-रे मशीन की तरह काम करती है। इस मशीन की सहायता से चिकित्सक आपरेशन करते समय अंगों के थ्री-डी चित्र देख सकते हैं और टूटी हड्डी को जोड़ते समय प्लेट, राॅड लगाने की सही स्थिति का पता लगाते हैं। मशीन से यह पता लग जाता है कि स्क्रू, रॉड कहा लगानी है। इसकी मदद से चिकित्सक आसानी से गंभीर स्थिति में टूटी हड्डियों को सही प्रकार से जोड़ सकते हैं। लेकिन मशीन के अभाव में आपरेशनी भी नहीं हो पा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- --
- वर्जन:
नागरिक अस्पताल में आने वाले रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं। छोटे आपरेशन, सर्जरी व प्लास्टर किए जा रहे हैं। साथ ही हड्डियों से संबंधित विभिन्न रोगों में योग का सहारा भी लिया जा रहा है। सी आर्म मशीन नहीं होने के कारण ऑपरेशन नहीं हो रहे है।
-- - डॉ. राहुल यादव, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।