फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahipal Chauhan made district head of Ravidassia community

Mahendragarh-Narnaul News: महिपाल चौहान को बनाया रविदासिया समाज का जिला प्रधान

Thu, 08 Aug 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 08 Aug 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Mahipal Chauhan made district head of Ravidassia community
फोटो संख्या:64- रविदास मंदिर महेंद्रगढ़ में नवनियुक्त पदा​धिकारियों को माला पहनकार बधाई देते रव
महेंद्रगढ़। संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर महेंद्रगढ़ में बुधवार रविदासिया समाज की बैठक राज्य कार्यकारिणी संरक्षक रामनारायण चरखी दादरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रविदासिया समाज की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय आरक्षण में वर्गीकरण पर गहन चर्चा की गई, चमार रेजिमेंट की बहाली, 85वां संविधान संशोधन लागू करवाना, फैमिली आईडी की समस्या दूर करना, एचकेआरएन की भर्ती को बंद करके सरकारी नौकरी देने व समाज की समस्याओं पर गंभीर चिंतन हुआ तथा एक रणनीति बनाकर संघर्ष करने की ऐलान किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर समाज की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें जिला प्रधान महिपाल चौहान, जिला उप प्रधान विजय चौपड़ा, सचिव रामानंद को नियुक्त किया गया। वहीं युवा कार्यकारिणी में विकास कुमार बचीनी को जिला युवा प्रधान, सनी कुमार को उप प्रधान, मनोज कुमार को सचिव नियुक्त किया गया है। महिला जिला प्रधान रेणु बागोतिया को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनारायण ने बताया कि रविदास समाज द्वारा भिवानी में 25 अगस्त को राज्य स्तरीय महापंचायत बुलाई गई है। महापंचायत को की सफलता के लिए महेंद्रगढ़ में गांव-गांव अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने का आह्नान किया जाएगा। इस अवसर पर महावीर प्रसाद, रामानंद, फूलचंद, गणेश, राजपाल, विजय, छत्रपाल, सहीराम, दिलबाग सिंह, करण सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed