फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh will be closed today at district headquarters, bar claims to support Satnali, Akoda, Nangal Sirohi

जिला मुख्यालय के आज होगा महेंद्रगढ़ बंद ,सतनाली, आकोदा, नांगल सिरोही का भी समर्थन

Sun, 13 Dec 2020 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh will be closed today at district headquarters, bar claims to support Satnali, Akoda, Nangal Sirohi
जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ में स्थापित कराने की मांग को लेकर सोमवार को महेंद्रगढ़ शहर बंद को सफल बनाने के लिए बार एसोसिएशन की 15 टीमों ने रविवार को जनसंपर्क अभियान चलाते हुए समर्थन मांगा। नांगल सिरोही में पंचायत बुलाई गई। जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सोमवार के बंद में शामिल होने का एलान किया। सोमवार को इस मांग को लेकर क्षेत्र के लोग न्यायिक परिसर में एकत्र होंगे। इसके बाद राव तुलाराम पहुंचेंगे। जहां महापंचायत होगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की मांग को लेकर बार एसोसिएशन पिछले 21 दिन से धरने पर है। 14 दिसंबर के बंद को सफल बनाने के लिए बार एसोसिएशन की टीम ने रविवार पूरे दिन जनसंपर्क अभियान चलाया। 15 टीमों ने अलग-अलग एरिया में लोगों से संपर्क कर सहयोग मांगा। बार प्रधान एडवोकेट अजीत यादव ने बताया कि पंचायत नांगल सिरोही में रविवार को आयोजित पंचायत में 20 गावों के पंच, सरपंच, ग्रामीण जुटे। पंचायत में सर्वसम्मति से जिला मुख्यालय के आंदोलन को समर्थन किया। सोमवार को नांगल सिरोही बंद रख कर महेंद्रगढ़ महापंचायत में पहुंचने का एलान किया। संदीप राव ने बताया कि नांगल सिरोही बंद किया जाएगा। धरना स्थल पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरोज चौधरी, महिला कांग्रेस जिला महासचिव शारदा देवी, महिला कांग्रेस जिला सचिव सावित्री देवी, नीतू देवी, अधिवक्ता सुनीता ने भी वकीलों के आंदोलन को समर्थन दिया। महिला कांग्रेस ने महापंचायत में भागीदारी का भरोसा दिया। गांव आकोदा में भी कई गावों की पंचायत हुई। इस पंचायत ने भी सर्वसम्मति से आकोदा का बाजार बंद रखने भरोसा दिया। सतनाली में भी सोमवार के बंद के लिए समर्थन मिला है। बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के प्रधान अजीत यादव एडवोकेट ने दावा किया कि सोमवार का बंद ऐतिहासिक होगा।जिला मुख्यालय कि स्थापना की मांग को पूरा करवाने के लिए सरकार को ललकारेंगे। अब जिला मुख्यालय कि स्थापना करवाकर ही दम लेंगे। जनता कि ताकत के आगे सरकार को झुकना पड़ेगा।
विज्ञापन

किले के कारण महेंद्रगढ़ नाम पड़ा
वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले का नाम 1861 में पटियाला रियासत के शासक महाराज नरेंद्र सिंह ने अपने पुत्र मोहिंदर सिंह के सम्मान में किले का नाम महेंद्रगढ़ रखा था। इसी किले के नाम की वजह से नगर को महेंद्रगढ़ के नाम से जाना जाता है। इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी लोग अपने हकों की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं। महेंद्रगढ़ के लोगों को अपना कोई भी कार्य करवाने के नारनौल के चक्कर काटने पड़ते हैं। सबसे पुराना जिला होने के बावजूद भी सभी कार्यालय नारनौल में स्थापित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव तुलाराम चौक पर होगी महापंचायत
बार एसोसिएशन के प्रधान अजीत यादव ने कहा कि क्षेत्र के लोग सोमवार को सुबह 10 बजे न्यायिक परिसर में एकत्र होंगे। इसके बाद सभी राव तुलाराम चौक पर पहुंचेंगे। जहां महापंचायत होगी। यहीं पर आंदोलन की अगली रणनीति तय होगी। उन्होंने कहा कि सतनाली, आकोदा, नांगल सिरोही, महेंद्रगढ़ पूरी तरह से बंद होंगे। कनीना ,दौंगडा ने भी बंद को समर्थन का एलान किया है। उन्होंने कहा कि बाजार बंद का एलान किया गया है। चक्का जाम का अभी कोई फैसला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed