फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh was the third coldest place in the state, the minimum temperature reached 2.7 degree Celsius

प्रदेश में तीसरा सबसे ठंडा स्थान रहा महेंद्रगढ़ , न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Sat, 01 Jan 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh was the third coldest place in the state, the minimum temperature reached 2.7 degree Celsius
नए वर्ष पर सूखी ठंड अपने तेवर दिखाने शुरू कर दी है। शनिवार को सुबह से ही धूप खिली हुई थी, लेकिन शीतलहर से सबको ठिठुरा दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले एक दो दिनों में मैदानी राज्यों में तापमान में और अधिक गिरावट देखी जाएगी। शनिवार को हरियाणा में सबसे ठंडा पेहवा (कुरुक्षेत्र) और हिसार रहे, जहां का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा। तीसरे स्थान पर महेंद्रगढ़ रहा, जिसका तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रहा। चौथे स्थान पर नारनौल रहा जिसका तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में सुबह धूप अच्छी निकलने की वजह से आमजन शीतलहर से राहत महसूस कर रहे थे। 4 जनवरी को पर्वतीय क्षेत्रों से एक सक्रिय मौसम प्रणाली वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रवेश कर रही है, जिसकी वजह से मैदानी राज्यों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और शीतलहर से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। 5 जनवरी से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली, राजस्थान मैदानी राज्यों में एक बार फिर से मौसम गतिशील और परिवर्तनशील होने वाला है। बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed