{"_id":"61feba806815b565de1aef42","slug":"mahendragarh-was-the-coldest-in-the-state-with-1-7-degree-celsius-narnol-news-rtk637594917","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.7 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा महेंद्रगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.7 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा महेंद्रगढ़
विज्ञापन
नारनौल। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार भारी मात्रा में हिमपात हो रहा है। जिस कारण बर्फीली हवाएं लोगों को ठंड का एहसास करवा रही है। बसंत पंचमी पर्व के दिन भी कड़ाकेदार ठंड ने अपने तीखे तेवर दिखाए।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से हरियाणा, एनसीआर दिल्ली और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में लगातार तापमान में गिरावट जारी है। शनिवार को संपूर्ण मैदानी राज्यों में पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ठंडा जिला महेंद्रगढ़ रहा है। यहां का तापमान जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच गया।
शनिवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.7 डिग्री सेल्सियस और 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में संपूर्ण मैदानी राज्यों में जिला प्रथम और द्वितीय पायदान पर रहा। जिससे पाला जमने की स्थिति बनी रही। हालांकि जिले में सुबह से ही सूर्य की चमक रही। दिन में चमकदार और सुनहरी धूप खिलने से आमजन को ठंड और शीतलहर से राहत मिली। शनिवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश: 21.2 डिग्री सेल्सियस और 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार सुबह जिले में पवनों की गति अगर तेजी नहीं रहेगी तो सुबह और शाम के समय कोहरे और धुंध के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों पर पाला जमने की संभावनाएं बन रही है।