फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh remained the coldest in the state after Hisar

प्रदेश में हिसार के बाद सबसे ठंडा रहा महेंद्रगढ़

Thu, 09 Dec 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh remained the coldest in the state after Hisar
उत्तर के पर्वतीय और मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एवं दिल्ली में लगातार अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। वीरवार को महेंद्रगढ़ जिला शिमला से भी ठंडा रहा। महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 6.1 और नारनौल का 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान शिमला के न्यूनतम तापमान 6.5 से .4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन

पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वीरवार को हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान हिसार का 6 डिग्री सेल्सियस, महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस, नारनौल का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। क्योंकि उत्तर के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हिमपात जारी है। पवनों की दिशा उत्तरी और गति 8-10 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन

11 से 14 दिसंबर के बीच पड़ेगा पाला
सीजन की पहली शीत लहर और पाला जमने की स्थिति बन रही है। 11 से 14 दिसंबर तक इस सीजन की अभी तक की सबसे ठंडी सुबह होने की संभावनाएं बन रही है। जिसकी वजह से आमजन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरी और मैदानी इलाकों में मौजूदा पवनों की दिशा और गति की वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हो रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में कोहरा की वजह से फिर से वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट दर्ज की जाएगी। क्योंकि 14-15 दिसंबर को एक बार फिर से मौसम गतिशील और परिवर्तनशील होने वाला है, जिसकी वजह से पवनों की दिशा और गति बदलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान गिरने से एक्यूआई भी गिरा
वीरवार को हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक इस प्रकार रहे है।
नारनौल -165
महेंद्रगढ़-141
अटेली-131
सतनाली-147
कनीना-149
शेष हरियाणा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से नीचे रहा। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट जारी रहेगी, जिसकी वजह से कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed