फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh municipality became a den of corruption, two officers suspended in nine months

Haryana: महेंद्रगढ़ की नगर पालिका बनी भ्रष्टाचार का अड्डा, नौ माह में दो अधिकारियों को किया गया निलंबित

Thu, 25 Jul 2024 09:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल (हरियाणा) Updated Thu, 25 Jul 2024 09:03 AM IST
सार

नगरपालिका में बीआई व जेई के दो मुख्य पद रिक्त हो गए हैं। नपा प्रधान, उप प्रधान व पार्षदों की ओर से 29 जुलाई से काम शुरू नहीं होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी हुई है। अब नपा प्रशासन के पास अधिकारी नहीं होने का बहाना रहेगा।

विज्ञापन
Mahendragarh municipality became a den of corruption, two officers suspended in nine months
विश्वकर्मा चौक से बालाजी चौक तक बदहाल सड़क मार्ग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पिछले सात सालों से महेंद्रगढ़ की नगरपालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बनी हुई है। इस दौरान कोई विकास कार्य तो नहीं हुए, लेकिन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप खूब लगे हैं। गलत एनडीसी जारी करने व भ्रष्टाचार के लगे आरोपों के चलते गत नवंबर माह में नगरपालिका सचिव व अब जेई को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन


वर्ष 2021 में तत्कालीन प्रशासक की देखरेख में 2.34 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर बनाई गई 10 सड़कों व अन्य निर्माण कार्यों की जांच भी एसीबी पंचकूला में चल रही है। पंचकुला से पहुंची एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम पिछले छह माह के दौरान दो बार सैंपल व रिकाॅर्ड लेने नगरपालिका महेंद्रगढ़ पहुंची थी। हालांकि यह जांच दो साल से चल रही है, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। वहीं दो साल के दौरान नपा हाउस की ओर से करीब 15 करोड़ रुपये के 50 कार्याें के प्रस्ताव पास किए गए हैं। इनमें से अधिकांश को स्वीकृति भी मिल चुकी है। पिछले सात सालों में महेंद्रगढ़ शहर हर क्षेत्र में बदहाली की कगार पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन


नपा प्रधान व पार्षदों द्वारा बार-बार की जा रह थी शिकायत
इससे पूर्व भी नपा प्रधान व पार्षदों की ओर से गत अक्तूबर में तत्कालीन सचिव प्रदीप कुमार के खिलाफ गलत तरीके से एनडीसी जारी करने की शिकायत दी गई थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए 18 अक्तूबर 2023 को पुलिस ने तत्कालीन सचिव प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा न्यायायिक हिरासत में रखने के कारण विभाग की ओर से सचिव को 28 नवंबर को सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शहर के मोहल्ला कोका बगड़ी निवासी निर्मला देवी की ओर से जेई मनोज कुमार के खिलाफ प्रॉपर्टी आईडी बनाने व एनडीसी जारी करने के नाम पर पैसे की मांग करने के आरोप लगाए थे। हालांकि जेई मनोज कुमार ने इन आरोपों को निराधार बताया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग पंचकुला ने इसपर संज्ञान लेते हुए जेई मनोज कुमार को सस्पेंड किया है।

वहीं गत योजना में भी पार्षदों व प्रधान की आपसी खींचतान व एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते तत्कालीन प्रधान रीना बंटी को निलंबित कर उप प्रधान रमेश बोहरा को चार्ज सौंपा गया था। कार्यकाल समाप्त होने के बाद वर्ष 2021 में नपा का चार्ज तत्कालीन उपमंडल अधिकारी दिनेश कुमार के हाथों में चला गया था। इस दौरान करीब 2.34 करोड़ की लागत से दस सड़कों का निर्माण हुआ था। इस निर्माण में ठेकेदार व निर्माण एजेंसियों की ओर से जिम्मेदारों पर धांधली का आरोप लगाया गया था, जिसकी जांच एंटी क्रप्शन ब्यूरो पंचकूला में चल रही है।

अब दो मुख्य पद हो गए रिक्त
नगरपालिका में बीआई व जेई के दो मुख्य पद रिक्त हो गए हैं। नपा प्रधान, उप प्रधान व पार्षदों की ओर से 29 जुलाई से काम शुरू नहीं होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी हुई है। अब नपा प्रशासन के पास अधिकारी नहीं होने का बहाना रहेगा। उधर, नगर आयुक्त महाबीर प्रसाद की ओर से नपा हाउस को 29 तक विकास कार्य शुरू कराने का आश्वासन भी दिया हुआ है।


नगरपालिका में जेई व बीआई की तैनाती की मांग को लेकर नगर आयुक्त को अवगत कराया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही दोनों अधिकारियों की तैनाती हो जाएगी। नगर आयुक्त की ओर से हाल ही में हुई बैठक में एक सप्ताह के दौरान विकास कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया हुआ है। -रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका महेंद्रगढ़।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed