फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendergarh: police took out body of girl born seven days ago from grave and sent for post-mortem

सात दिन की नवजात की मौत: ग्रामीणों ने माता-पिता पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने कब्र से निकाला शव

Thu, 21 Apr 2022 10:14 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Apr 2022 10:14 AM IST
सार

ग्रामीणों का आरोप है कि नवजात कन्या का पिता एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और पति-पत्नी ने एक सप्ताह पूर्व जन्मी कन्या की हत्या कर रात को ही शमशान घाट में दबा दिया।

विज्ञापन
Mahendergarh: police took out body of girl born seven days ago from grave and sent for post-mortem
पुलिस कार्रवाई के दौरान मौजूद ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

महेंद्रगढ़ के गांव दौंगड़ा जाट में गुरुवार सुबह पुलिस ने सात दिन पहले जन्मी बच्ची का शव कब्र से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। दरअसल ग्रामीणों ने एक सप्ताह पूर्व जन्मी कन्या की हत्या का आरोप उसके माता पिता पर लगाते हुए जांच की मांग की थी। एसडीएम को शिकायत देकर ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया था। 

विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा दी गई शिकायत के बाद संज्ञान लेते हुए गुरुवार सुबह शव को निकाला गया। ग्रामीणों का आरोप है कि नवजात कन्या का पिता एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और पति-पत्नी ने एक सप्ताह पूर्व जन्मी कन्या की हत्या कर रात को ही शमशान घाट में दबा दिया। नवजात के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही हत्या के कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद प्रशासन की तरफ से एसडीएम दिनेश कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार, महेंद्रगढ़ सामान्य अस्पताल के चिकित्सकों और महेंद्रगढ़ सदर एवं शहर थाने की टीमें मौके पर भेजी गई थी। नवजात के शव को निकालकर एंबुलेंस द्वारा सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। अब चिकित्सकों के बोर्ड की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा जिसके बाद मामले का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed