{"_id":"6464654be3e45547d900e0e3","slug":"mahendergarh-crpf-jawan-died-due-to-cardiac-arrest-posted-in-103-raf-wazirabad-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: हृदय गति रुकने से सीआरपीएफ के जवान का निधन, 103 आरएफ वजीराबाद में तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh: हृदय गति रुकने से सीआरपीएफ के जवान का निधन, 103 आरएफ वजीराबाद में तैनात
Wed, 17 May 2023 10:55 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना (महेंद्रगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना (महेंद्रगढ़)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 17 May 2023 10:55 AM IST
सार
शव के साथ आए यूनिट के डीएसपी बाबूलाल पारीक ने बताया कि अतर सिंह सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पोस्ट पर तैनात था। जिसकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जवान के पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान की मृत्यु
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कनीना के उपमंडल के गांव सुंदरह के सीआरपीएफ जवान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। सब इंस्पेक्टर अतर सिंह 48 वर्ष सीआरपीएफ 103 आरएफ वजीराबाद में तैनात थे। जो हाल में मणिपुर ड्यूटी कर रहे थे। मंगलवार को अतर सिंह को अचानक से छाती में दर्द हुआ और उसको सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हृदय में दर्द की वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव में शोक की लहर दौड़ी
बुधवार को उनका पार्थिव शरीर सदर थाना कनीना में पहुंचा। शव के साथ आए यूनिट के डीएसपी बाबूलाल पारीक ने बताया कि अतर सिंह सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पोस्ट पर तैनात था। जिसकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जवान के पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन