फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Made students aware of the secrets of space

Mahendragarh-Narnaul News: छात्रों को अंतरिक्ष के रहस्यों से अवगत करवाया

Fri, 09 Aug 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 Aug 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Made students aware of the secrets of space
फोटो नंबर-05छात्राओं को जानकारी देती डा.मेनका।
मंडी अटेली। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस-2024 के पूर्वागमन पर पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में ''''चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना'''' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एमएनआईटी जयपुर में सेवारत सहायक प्रो. डॉ. मेनका यादव ने छात्रों को अंतरिक्ष के रहस्यों से अवगत करवाया। डॉ. मेनका ने एक वीडियो स्लाइड के माध्यम से भारतीय चंद्रयान-3 विक्रम के चंद्रतल तक सफलता पूर्वक लैंड करने के रोमांचकारी सफर को भी चित्रित किया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. मेनका ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन की सफलता भारत की एक बड़ी उपलब्धि है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाए जाने का उद्देश्य युवाओं में विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति रुचि उत्पन्न करना है। चंद्रयान-3 की सफलता हमें चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूने की प्रेरणा प्रदान करती है। विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य कुसुमलता ने कहा कि विज्ञान जिज्ञासा को बढ़ावा देता है। यह छात्रों को ब्रह्मांड के रहस्यों के बारे में सवाल पूछने, खोज करने और उत्तर खोजने के लिए आमंत्रित करता है। इस अवसर पर विज्ञान प्रवक्ता नवरत्न रोहिला, हनुमान सैनी, सुनील दत्त, विजय सिंह सैनी, इंद्रजीत यादव तथा वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. सीएस वर्मा, सुशीला कालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed