{"_id":"6706d4d341aa12be2e087f04","slug":"made-aware-about-protection-from-cyber-crime-narnol-news-c-196-1-nnl1004-116927-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक
Thu, 10 Oct 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-14अटेली में महिलाओं को जागरूक करती पुलिस। स्त्रोत-पुलिस
नारनौल। आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए अटेली पुलिस टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम ने बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले ठगी के तौर-तरीकों और उनसे बचाव लिए आवश्यक सावधानियां रखने बारे जागरूक किया जा रहा है।
इसके तहत पुलिस द्वारा गांव महासर मेले में आमजन को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। टीम ने आमजन को किसी भी सूरत में अपने बैंक खाता से संबंधित कोई भी जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी इत्यादि को किसी से भी शेयर ना करने, ऑनलाइन सामान खरीदने या बेचने की सूरत में रुपये प्राप्त करने या देने वाले लिंक पर क्लिक न करने सहित अन्य जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फर्जी फोन कॉल, एसएमएस पर नौकरी, लाटरी का झांसा देना, आनलाइन फार्म या कोरियर प्राप्त करने से संबंधित कॉल आने पर व्यक्तिगत जानकारी सांझा नहीं की जानी चाहिए।