फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lord Shiva fulfills the wishes of his devotees

Mahendragarh-Narnaul News: भगवान शिव भक्तों की मुरादें पूरी करते हैं

Tue, 29 Jul 2025 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 29 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Lord Shiva fulfills the wishes of his devotees
फोटो संख्या:-67 कनीना में श्री सीता राम शिव मंदिर समिति  में हवन करते हुए श्रद्धालु ---संवाद
कनीना। श्री सीता राम शिव मंदिर समिति सदर थाना कनीना में मंगलवार को शिवपुराण कथा के समापन पर हवन व भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

वृंदावन धाम से आए आचार्य श्रीराम स्नेही मिश्र महाराज ने बताया कि सुबह सबसे पहले जन कल्याणार्थ हवन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया था। कथावाचक ने कहा कि जिन भक्तों ने तन्मय से शिव महापुराण कथा का श्रवण किया और भगवान शिव की महिमा का वर्णन सुना, वह बहुत भाग्यशाली हैं।

कहा कि भगवान शिव भक्तों की मुरादें पूरी करते हैं। उनकी कृपा सभी लोगों पर रहती है। भगवान शिव सृष्टि के संतुलन को बनाए रखने का कार्य करते हैं, लेकिन अपने भक्तों के लिए उनके हृदय में हमेशा वत्सल प्रेम रहता है। इस दौरान श्री सीता राम शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रदीप जांगडा, जितेंद्र बब्लू, मंदिर पुजारी आचार्य प्रवेश मुदगिल, नरेश सेठ, बृजभूषण शर्मा, महिला मंडल प्रधान रीता देवी, सोना देवी, मीरा देवी, उर्मिला बिमला, संतोष देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed