फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lokesh Yadav became SDM after getting 31st rank in HCS

Mahendragarh-Narnaul News: लोकेश यादव एचसीएस में 31वां रैंक पाकर बने एसडीएम

Wed, 08 Feb 2023 07:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 08 Feb 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
Lokesh Yadav became SDM after getting 31st rank in HCS
लोकेश यादव।
नारनौल। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एचसीएस की परीक्षा को छापरा सलीमपुर निवासी सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश यादव के पुत्र लोकेश यादव ने पास कर ली है। उनका चयन एसडीएम के रूप में हुआ है। लोकेश यादव ने परीक्षा में 31वां और बीसी-बी कैटेगरी में पहला रैंक हासिल किया है।
विज्ञापन

लोकेश बचपन से ही प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं। उन्होंने दूसरे प्रयास में परीक्षा पास की है। इसके अलावा यूपीएससी की परीक्षा में प्री, मैंन व साक्षात्कार वह 6 बार दे चुके हैं लेकिन उनका फाइनल चयन नहीं हुआ। इस बार भी उन्होंने यूपीएससी की प्री और मैन्स की परीक्षा दी हुई है। फाइनल साक्षात्कार चल रहे है और अभी लोकेश यादव का साक्षात्कार नहींं हुआ है। बेटे के एसडीएम बनने पर पिता सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश यादव, उनकी माता प्रोमिला यादव, बहन गरिमा यादव ने खुशी जाहिर की है। लोकेश की माता प्रोमिला यादव ने बताया कि उनके बेटे लोकेश ने एनआईटी कुरुक्षेत्र से बीटेक पास की है और वहीं से उसकी प्लेसमेंट हो गई थी। उसके बाद उसने सीजीएल की परीक्षा दी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट दिल्ली में पोस्टिंग हुई। इस परीक्षा में भी लोकेश ने टॉप 100 में जगह बनाई थी। इसके बाद उसने एचसीएस की परीक्षा तैयारी शुरू की। एक बार पहले भी उसने एचसीएस की परीक्षा दी थी लेकिन परीक्षा क्लीयर नहीं हुई। अब काफी समय से वह पूरी लगन से तैयारी कर रहा था। इसी की बदौलत 375.5 प्रतिशत अंक लेकर ओवरआल 31वां और बीसी-बी कैटेगरी में पहला रैंक हासिल किया है। गांव छापड़ा सलीमपुर के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मास्टर ओमप्रकाश खनगवाल ने भी लोकेश व उसके परिवार को बधाई है। उनका कहना है कि गांव के लिए यह गर्व की बात है।
विज्ञापन

गुरुग्राम में कार्यरत है पिता
लोकेश यादव के पिता हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर है और इस समय गुरुग्राम में कंट्रोल रूम में तैनात है। उनकी माता गृहिणी है। पिता की पोस्टिंग गुरुग्राम में होने के चलते परिवार वही रहता है लेकिन गांव में आना-जाना रहता है। लोकेश की माता ने बताया कि जल्द ही वह गांव आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद के चयन होने की पूरी उम्मीद
लोकेश यादव 6 बार यूपीएससी की 6 बार प्री व मैन्स की परीक्षा दे चुके है और साक्षात्कार तक भी पहुंचे है, लेकिन फाइनल सूची में उनका नाम नहीं आया है। इस बार यूपीएससी के साक्षात्कार में उनको खुद के चयन होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed