फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   List of schools with 20 or less students in primary schools sought

Mahendragarh-Narnaul News: प्राइमरी स्कूलों में 20 या इससे कम संख्या वाले विद्यालयों की मांगी सूची

Mon, 24 Mar 2025 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
List of schools with 20 or less students in primary schools sought
फोटो संख्या:71- कनीना में प्राथमिक विद्यालय के ​​शिक्षकों की बैठक  लेते खंड शिक्षा अधिकारी डा.
कनीना। खंड शिक्षा कार्यालय कनीना में प्राथमिक पाठशाला मुखियों की बैठक आयोजित कर 20 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों की सूची मांग गई है। खंड शिक्षा अधिकारी डाॅ. विश्वेश्वर कौशिक व खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह ने सोमवार को प्राथमिक पाठशाला के मुखियाओं की बैठक ली।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने क्षेत्र में 20 या 20 से कम संख्या वाले विद्यालयों की सूची मांगी। खंड में 15 स्कूलों में 20 या इससे कम छात्र संख्या मुखियों की ओर से दी गई सूची में खुलासा हुआ। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों के मुखियाओं के बैठक का आयोजन कर प्रवेश उत्सव 23 से 31 तारीख तक मनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बाल वाटिका में अधिक से अधिक नामांकन करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों से संपर्क करने के लिए निदेशालय की तरफ से सख्त आदेश हैं।
विज्ञापन

विद्यालयों में नामांकन बढ़ाया जाए, जिसमें सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं की जानकारी व दूसरी सुविधाओं जैसे टीएम निपुण के तहत होने वाले कार्यक्रम के बारे में अभिभावकों को अवगत करवाया जाए। इसके साथ ही उन्नति पूर्व शिक्षा के लिए सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों को प्रवेश दिलवाएं। इस दौरान राजकुमार नांगल मोहनपुर, तेजपाल सिंह मानपुर, चंद्रपाल कपूरी, सतीश कुमार इसराना, रामावतार गोमला, हीरालाल नांगल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed