फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Liquor was being served in unlicensed taverns, three cases registered

Mahendragarh-Narnaul News: बिना लाइसेंस ढाबों में परोसी जा रही थी शराब, तीन पर केस दर्ज

Wed, 01 May 2024 03:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 01 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Liquor was being served in unlicensed taverns, three cases registered
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने महेंद्रगढ़ क्षेत्र के तीन चिकन कॉर्नर होटल पर कार्रवाई करते हुए अवैध आहता चलाने के आरोप में तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। सोमवार देर शाम कार्रवाई दौरान जांच की गई तो इन होटलों में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। आरोपी कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी से एएसआई सचिन कुमार व नारनौल से आबकारी विभाग से निरीक्षक आशुतोष के नेतृत्व में संयुक्त टीमों ने कार्रवाई की। अटेली रोड स्थित चिकन कॉनर्र से संचालक राकेश से पूछताछ की गई, लेकिन कोई दस्तावेज नहीं पेश कर सके। चिकन कॉनर्र में सात झोंपड़ी बनाई गई थी, जिनमें शराब परोसी जा रही थी।
विज्ञापन

सतनाली में दो जगह की कार्रवाई
सतनाली में दो चिकन कॉर्नर का निरीक्षण किया गया, जिसमें महेंद्रगढ़ रोड पर बिट्टू चिकन कॉनर्र व लोहारू रोड पर जन्नत होटल शामिल थे। बिट्टी होटल में मालिक विजय सिंह सतनाली को साथ लेकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 14 टीनशेड लगाई गई थी। इनमें एक दर्जन लोग बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। टीम की शिकायत पर सतनाली थाना में विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर लोहारू रोड स्थित जन्नत होटल पर भी अवैध रूप से शराब परोसी जाने का खुलासा हुआ। टीम मौके पर उपस्थित उत्तर प्रदेश के गांव कमालपुर जिला बुलंदशहर निवासी रोहित मिला। उसने बताया कि होटल का संचालक गांव जड़वा की ढाणी निवासी देवेंद्र सिंह है। टीम की शिकायत पर सतनाली थाने में संचालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed