फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lines of worry on farmers' foreheads due to rain

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

Tue, 22 Oct 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 22 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lines of worry on farmers' foreheads due to rain
फोटो नंबर-13नारनौल में दोपहर बाद हुई बरसात के बीच गुजरते वाहन। संवाद
नारनौल। शहर में सोमवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और शाम करीब साढ़े चार बजे एकदम से तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। ऐसे में उन्हें अपनी फसल खराब होने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

हाल ही में किसानों ने अपने-अपने खेतों में सरसों व चने की फसल की बिजाई की है, उन किसानों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में यदि मौसम साफ होता है और धूप खिलती है तो निश्चित तौर पर बीज खराब होने का डर रहेगा। इसकी वजह से किसानों को दोबारा से सरसों व चने की बिजाई करनी पड़ सकती है। हालांकि राहत की बात यह रही की बारिश सीमित क्षेत्र में ही हुई है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद हल्के बादल छाने लगे और शाम 4:36 बजे बारिश शुरू हो गई। पांच मिनट के बाद बारिश रुक गई और 10 मिनट के बाद एक बार फिर से शुरू हो गई। इस प्रकार आधे घंटे के अंतराल में तीन बाद बारिश का दौर चला। ऐसे में बेमौसम बारिश के चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि संपूर्ण उत्तर भारत विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम पिछले कई दिनों से साफ और शुष्क बना हुआ है। अरब सागर में बने चक्रवातीय सर्कुलेशन से हवा मैदानी राज्यों की तरफ आ रही है, उच्च स्तर पर उत्तर पश्चिमी हवा भी लगातार चल रही है।
इन दो तरह की हवाओं के मिलने से राजस्थान पर कमजोर अभिसरण क्षेत्र सक्रिय होने के प्रभाव से रविवार को राजस्थान में हल्की बारिश हुई। वहीं राजस्थान के साथ हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में तेज गति की हवाओं के साथ हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से लगातार हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जो सामान्य से अधिक बने हुए हैं। आज जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ में कहीं हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। मंगलवार से एक बार फिर मौसम साफ और शुष्क बन जाएगा।

सोमवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश 35.5, 19.4 डिग्री सेल्सियस और 36.5, 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। संपूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed