{"_id":"60f5c6258ebc3e6d4541c76d","slug":"lighting-affectd-by-lighting-narnol-news-rtk6183045168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से एक दर्जन गांवों की सप्लाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से एक दर्जन गांवों की सप्लाई प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना व बवानिया पावर हाउस के बीच विद्युत लाइन पर रविवार की शाम को बिजली गिरने से बवानिया पावर हाउस ठप हो गया। जिस कारण 26 घंटे से अधिक समय से लगभग एक दर्जन गांवों की बिजली गुल है। बिजली आपूर्ति चालू करने के लिए रविवार शाम से ही बिजली कर्मचारी लगे हुए हैं। बिजली नहीं आने से ग्रामीण परेशान हैं।
बता दें कि रविवार शाम को क्षेत्र में जोरदार बारिश हो रही थी। उस समय 132 केवी कनीना और 33 केवी बवानिया के बीच की लाइन पर बिजली गिरने से इंसुलेटर डैमेज हो गए है। इससे बवानिया पावर हाउस पूर्णतया बंद हो गया। ग्रामीण रामनिवास पाटोदा, रतिपाल, नाहर सिंह, विक्रम, बाबुलाल, वीरेंद्र, रमेश, बलबीर, रोशन आदि ने बताया कि बवानिया पावर हाउस के अंतर्गत देवास, चितलांग, मेघनवास, बुचौली, खेड़ा, गागड़वास, सुरजनवास, बवानिया, गागड़वास, बचीनी, हरनाथ का नांगल आदि गांव आते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम लगभग 4 बजे लाइट गई थी, उसके बाद सोमवार शाम छह बजे तक लाइट नहीं आई। उन्होंने बताया कि 26 घंटे से उक्त गांवों में लाइट नहीं होने की वजह से लगभग 25 हजार ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने बताया कि लाइट नहीं आने की वजह से इन्वर्टर-बैटरी भी ठप हो गए हैं। घर के सभी मोबाइल फोन की बैटरी भी खत्म हो गई है। घरों में पानी की समस्या भी बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द लाइट ठीक करवाने की मांग की है।
लाइन पर बिजली गिरने से इंसुलेटर फूंक गए हैं। कर्मचारी रविवार शाम से ही ठीक करने को लगे हुए हैं। जल्द ही सप्लाई चालू करवा दी जाएगी। - बुधराम पंवार, एक्सईएन, सब डिविजन, महेंद्रगढ़।