फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Licensed weapon holders should deposit their weapons in the police station

Mahendragarh-Narnaul News: लाइसेंसी हथियार धारक थाने में जमा कराएं हथियार

Fri, 30 Aug 2024 05:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 30 Aug 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Licensed weapon holders should deposit their weapons in the police station
नारनौल।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने हथियार संबंधित थाने में जमा कराने होंगे। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द अपने क्षेत्र के लाइसेंसी हथियार थाने में जमा कराना सुनिश्चित करें। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने असला लाइसेंस धारकों से अपने हथियार जमा कराने की अपील की है। चुनावों को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से लाइसेंस धारकों को अपना असला अविलंब अपने नजदीकी थाना में जमा कराने की अपील की गई है और किसी भी तरह से चुनाव के दौरान माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के लाइसेंसी हथियार जमा कराने के संबंध में महेंद्रगढ़ जिलाधीश के द्वारा स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया हुआ है, जिसमें सहायता के लिए उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, डीआरओ नारनौल, उप अधीक्षक कार्यालय उपायुक्त नारनौल, सुरक्षा शाखा इंचार्ज और पीएलए कार्यालय उपायुक्त नारनौल को नियुक्त किया गया है। जिले में बैंकों, फाइनेंशियल संस्थाओं में तैनात सुरक्षा कर्मी अपने लाइसेंसी हथियारों को जमा कराने में छूट लेने के लिए चार सितंबर से पहले डीईओ कार्यालय में पीएलए शाखा में अपना आवेदन दें। चार सितंबर के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed