फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Library training started for students in Haken University

हकेंविवि में विद्यार्थियों के लिए चार सप्ताह का प्रशिक्षण पुस्तकालय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

Thu, 30 Jun 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Library training started for students in Haken University
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की ओर से चार सप्ताह का ग्रीष्मकालीन पुस्तकालय प्रशिक्षण कार्यक्रम वीरवार से शुरू किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से विद्यार्थियों को पुस्तकालय के व्यावहारिक ज्ञान को समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद, भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) कोलकत्ता, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली और डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ के सहयोग से एमलिब के विद्यार्थियों के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 27 जून से 27 जुलाई तक चार सप्ताह का ग्रीष्मकालीन पुस्तकालय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईआईएम अहमदाबाद के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. बांका बिहारी चंद, मल्लिकार्जुन डोरा, एम. इलियाराजा, आशा देसाई, विरल कुमार नविक विशेषज्ञ के रूप में सम्मिलित हो रहे हैं। प्रो. गुप्ता ने बताया कि मल्लिकार्जुन डोरा ने विक्रम साराभाई पुस्तकालय, आईआईएम, अहमदाबाद की केस स्टडी के माध्यम से पुस्तकालय की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुस्तकालय संग्रह, वीएसएल आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इसी क्रम में डॉ. बांका बिहारी चंद ने कौशल विकास के महत्व से प्रतिभागियों को अवगत कराया और बताया कि कौशल विकास के माध्यम से किस प्रकार से सफल पेशेवर बनने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed