फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Leopard attacked cattle in Golwa and Dabla villages

Mahendragarh-Narnaul News: गोलवा और डाबला गांव में मवेशियों पर तेंदुए ने किया हमला

Thu, 24 Jul 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 24 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked cattle in Golwa and Dabla villages
फोटो 4गोलवा गांव में तेंदुए के हमले से घायल कटड़ा।संवाद
नांगल चौधरी (नारनौल)। 10 दिनों से क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए ने मंगलवार रात को गांव गोलवा में एक कटड़े और साथ लगते राजस्थान के डाबला गांव में एक मवेशी पर हमला कर दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। अब ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से डरने लगे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात को गोलवा गांव में तेंदुए ने एक कटड़े को अपना शिकार बनाने की कोशिश की, हालांकि ग्रामीणों की हलचल देखकर वह भाग निकला। एक दिन पहले साथ लगते राजस्थान के डाबला गांव के खेतों में एक अन्य मवेशी पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। इससे वह घायल हो गया था। ग्रामीणों ने वन विभाग को तेंदुए की सूचना दी। इसके बाद वन्य जीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

गांव वालों की मांग है कि तेंदुए को जल्द पकड़ा जाए, ताकि क्षेत्र में लोगों और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। बीते दस दिन पहले कुछ ग्रामीणों ने गांव गोलवा और गांगुताना सड़क के पास झाड़ियों में तेंदुए को देखा था। तेंदुआ कुछ ही दूरी पर बैठा था और राहगीरों की आहट पर झाड़ियों में छिप गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए की वीडियो भी बना ली थी। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल कर लोगों सचेत रहने की सलाह दी। सूचना वन विभाग को भी दी थी। वन विभाग की टीम पंहुची थी, लेकिन बारिश के कारण तेंदुए का सुराग नहीं लग सका। कोई खास जानकारी नहीं जुटा पाई। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो साल पहले भी गांव के आसपास तेंदुआ देखा गया था। उस दौरान गांव के ही सूबेसिंह जागेदार की करीब 20 बकरियों और दो भैसों को अपना निवाला बनाया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए। तेंदुए को पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाए।

वर्जन
गांव के पास जंगल क्षेत्र में तेंदुए रहते हैं। कई बार रास्ता भटककर गांव में आ जाते हैं। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है। साथ ही गांव वालों की भी सतर्क रहने की सलाह दी गई थी।-रजनीश कुमार, वन राजिक अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed