फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Leaving their mark in every category, the camels from the district came out on top, while the buffalo and mare also won titles.

Mahendragarh-Narnaul News: हर श्रेणी में छोड़ी छाप, जिले के ऊंट अव्वल, भैंस व घोड़ी ने भी जीते खिताब

Sun, 08 Feb 2026 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Leaving their mark in every category, the camels from the district came out on top, while the buffalo and mare also won titles.
फोटो 12 मेले में झूक के इंद्रजीत की मुर्रा भैंस के साथ अधिकारी। विभाग - फोटो : संवाद
नारनौल। कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी में जिले से 9 प्रजातियों के करीब 80 पशुओं ने विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले ही दिन 6 फरवरी को जिले के पशुओं ने ऊंट श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी जिलों को पछाड़ दिया।
विज्ञापन

ऊंट की नर श्रेणी में गांव चितलांग निवासी कुरडाराम के ऊंट ने कद, काठी और सुंदरता के आधार पर ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मादा श्रेणी में गांव सीहमा निवासी जगराम की ऊंटनी ने भी पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ऊंट श्रेणी में प्रदेशभर से कुल 22 ऊंट और ऊंटनियों ने भाग लिया जिनमें से जिले से पांच ऊंट-ऊंटनियां शामिल थीं। नर और मादा की दो ही श्रेणियां होने के कारण मुकाबला काफी कड़ा रहा लेकिन दोनों श्रेणियों में जिले ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी जिले के पशुओं ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। गांव झूक निवासी इंद्रजीत की मुर्रा नस्ल की भैंस राधा ने शुष्क मुर्रा श्रेणी में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा गांव गुढ़ा की महिला पशुपालक नीतू की संकर नस्ल की गाय ने दुधारू गाय श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।
घोड़ा श्रेणी में भी जिले का दबदबा देखने को मिला। गांव झूक निवासी राकेश की सफेद रंग की घोड़ी मीरा ने फतेहाबाद और हिसार जैसे बड़े घोड़ा फार्मों के घोड़े-घोड़ियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं प्रदर्शनी के तीसरे और अंतिम दिन जिले को कोई बड़ा पुरस्कार नहीं मिला लेकिन कुल मिलाकर जिले के पशुपालकों का प्रदर्शन सराहनीय रहा लेकिन दो ऊंटनी को 1500-1500 रुपये का सांत्वना पुरस्कार मिला है।

बॉक्स:
पशुपालक गांव पशु स्थान इनाम राशि
इंद्रजीत झूक मुर्रा भैंस पहला 51,000
हरिसिंह नौताना गाय दूसरा 21,000
नीतू गुढ़ा गाय दूसरा 21,000
राकेश झूक घोड़ी पहला 51,000
कुरडाराम चितलांग ऊंट पहला 21,000
कुरडाराम चितलांग ऊंट सांत्वना 15,00
प्रदीप कुमार महरमपुर ऊंट दूसरा 11,000
गौरव पटीकरा ऊंट तीसरा 71,00
गौरव पटीकरा ऊंट सांत्वना 15,00
योगेश महरमपुर ऊंट सांत्वना 15,00
जगराम सीहमा ऊंटनी पहला 21,000
संदीप ब्लायचा ऊंटनी दूसरा 11,000
संदीप ब्लायचा ऊंटनी सांत्वना 15,00
संदीप ब्लायचा ऊंटनी सांत्वना 15,00
वर्जन:
मुर्रा भैंस व संकर नस्ल की गाय श्रेणी में कड़ा मुकाबला रहा। प्रदर्शनी में भाग ले रहे 1500 पशुओं में से 1300 तो केवल गाय व भैंस ही हैं। ऐसे में मुर्रा में पहला व संकर नस्ल की गाय श्रेणी में दूसरा स्थान मिलना बड़ी कामयाबी है। अश्व श्रेणी में भी जिले की घोड़ी मीरा को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।-डॉ. चन्द्रभान सोनी, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed