फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Last farewell given to Indian Navy soldier with tearful eyes

Mahendragarh-Narnaul News: भारतीय नौसेना के जवान को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Fri, 27 Oct 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 27 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Last farewell given to Indian Navy soldier with tearful eyes
छितरोली निवासी लीडिंग प्रवीण कुमार के पिता को तिरंगा देते जवान
कनीना(महेंद्रगढ़)। उपमंडल के गांव छितरोली निवासी भारतीय नौसेना के जवान लीडिंग प्रवीण कुमार का किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। वीरवार को ग्रामीणों व सेना के जवानों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

दिल्ली से पहुंचे नौसेना के जवानों ने मातमी धुन बजाकर साथी को नम आंखों से विदा किया। सरपंच बलवान ने बताया कि भारतीय नौसेना में बतौर लीडिंग तैनात प्रवीण पिछले सात सालों से अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनको संतान के रूप में तीन वर्षीय कृतिका बेटी है। परिवार में बहन ज्योति, माता बाला देवी व पत्नी पारुल हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार जवान प्रवीण कुमार पिछले एक साल से बीमार चल रहे थे। वह दिल्ली के एक अस्पताल में उपचाराधीन थे। गत 18 अक्तूबर को मां बाला देवी ने बेटे को किडनी दी थी। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जवान प्रवीण कुमार ने बुधवार को दिल्ली में अंतिम सांस ली। जवान का पार्थिव शरीर जैसे ही गांव में पहुंचा तो चारों तरफ मातम छा गया। इस मौके पर एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, विधायक सीताराम यादव, जयप्रकाश, सरपंच बलवान सिंह, कप्तान विनोद कुमार, सूबेदार रामकुमार, सूबेदार सुखबीर सिंह, सरपंच वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश गिरदावर, विशाल सिंह, हुकम सिंह, नरेंद्र शास्त्री, राव हरद्वारीलाल आदि मौजूद रहे। एसडीएम सुरेंद्र सिंह और विधायक सीताराम यादव ने उन्हें पुष्प चक्कर अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed