फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lack of communication amidst the hard work of BLOs

Mahendragarh-Narnaul News: बीएलओ की मेहनत के बीच संवाद की कमी

Sat, 20 Jun 2026 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Lack of communication amidst the hard work of BLOs
फोटो संख्या:63- गांव डिगरोता में बीएलओ को निर्देश देते तहसीलदार अजय कुमार--संवाद
महेंद्रगढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म बांट रहे हैं। हालांकि, बीएलओ सतेंद्र और रमेश कुमार (पीटीआई) ने बताया कि वे सुबह लगभग छह बजे ही गांवों में पहुंचकर काम शुरू कर देते हैं लेकिन कई घरों में पुरुष काम पर जा चुके होते हैं। ऐसे में महिलाएं यह कहकर फॉर्म लेने से इन्कार कर देती हैं कि कोई जिम्मेदार सदस्य घर पर मौजूद नहीं है।
विज्ञापन

वहीं बीएलओ को दोपहर में कई घर बंद मिलते हैं जिससे संपर्क करना मुश्किल हो जाता है। मोबाइल के माध्यम से सूचित करते है तो कई बार मोबाइल बंद मिलता है। पड़ोसी की मदद से फॉर्म मतदाता को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 15 जुलाई तक फॉर्म भरवाने की समय सीमा कम है एरिया बड़ा है। ऐसे में कार्य कैसे पुरा कैसे समय पर पूरा करने में कई बार मतदाता के पास नवीनतम पासपोर्ट की उपलब्ध नहीं होती है। मतदाता को भय सता रहा है कि अगर यदि समय पर फॉर्म नहीं भरा गया तो उनका नाम मतदाता सूची से कट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी के नेतृत्व में गठित उड़नदस्ता टीम ने श्यामपुरा, बांसड़ी, सोहड़ी, पथरवा, ढाणा, नंगला, ढाणी कुम्हारान, सतनाली बास, बीरसिंह वास, सुरेहती जाखल, सुरेहती पिलानिया, सुरेहती मोडियान, बलाना, माधोगढ़, डालनवास, डिगरोता, राजावास, नांवां, नांगल माला, खुडाना, बसई व रिवासा सहित अनेक गांवों का निरीक्षण किया।
बीएलओ की ओर से भरे जा रहे प्रपत्रों, अभिलेखों एवं प्रगति रजिस्टरों की जांच की गई तथा आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश भी दिए गए। एसडीएम योगेश सैनी ने सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे गणना प्रपत्र लेकर घर-घर जाएं व प्रत्येक परिवार से संपर्क कर निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करें।

उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपने गणना प्रपत्र को सही एवं पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित समय के भीतर संबंधित बीएलओं को उपलब्ध कराएं ताकि प्रारूप मतदाता सूची में उनका नाम एवं विवरण सही रूप में दर्ज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed