{"_id":"6934980fb1749a864106f5d6","slug":"kushal-singh-is-bringing-glory-to-the-region-in-the-game-of-golf-narnol-news-c-196-1-nnl1004-133173-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कुशाल सिंह गोल्फ खेल में कर रहे क्षेत्र का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कुशाल सिंह गोल्फ खेल में कर रहे क्षेत्र का नाम रोशन
Sun, 07 Dec 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16कुशल यादव, गोल्फ खिलाड़ी।
नारनौल। गांव धौलेडा निवासी गोल्फ कुशल यादव ने जयपुर ओपन में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया की ओर से जयपुर में किया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुशल यादव ने 15,69,000 रुपये की राशि जीती।
जानकारी के अनुसार कुशल यादव के पिता जपानी कंपनी में सीईओ के पद पर कार्यरत थे। इसी दौरान जापानी लोगों को गोल्फ खेलते हुए देखकर कुशल यादव का रुख भी खेल की तरफ हो गया।
इसके बाद उन्होंने गोल्फ का प्रशिक्षण प्राप्त किया और सब जूनियर व जूनियर प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उन्होंने साल 2015 में बतौर पेशेवर खिलाड़ी करिअर की शुरूआत की। गत माह भुवनेश्वर में आयोजित प्रतियोगिता में भी कुशल यादव उपविजेता रहे थे।
विज्ञापन
कुशल यादव के पिता डॉ. जयसिंह यादव ने बताया कि कुशल ने 13 वर्ष की उम्र में गोल्फ खेलना शुरू किया था। उम्मीद है आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
बॉक्स
बेहतर प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता का अंत करना चाहता था। क्षेत्र के युवा भी गोल्फ खेल में आगे बढ़ सकते हैं। युवाओं से अपील है कि नियमित अभ्यास और बार-बार प्रयास से किसी भी खेल के उच्चतम स्तर तक पहुंच सकते हैं। -कुशल यादव, गोल्फ खिलाड़ी