{"_id":"64eb92dbaf6e3a7fe8065959","slug":"knife-attack-on-street-hawker-narnol-news-c-196-1-nnl1004-3665-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रेहड़ी संचालक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रेहड़ी संचालक पर चाकू से हमला
Sun, 27 Aug 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी। ग्राम नांगल दर्गू में वसूली देने से इंकार करने पर एक दबंग ने रेहड़ी संचालक पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बारे में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित जोहरी ने बताया कि वह नांगल दर्गु के बस स्टैंड पर फलों की रेहड़ी लगता है। गत दिवस उसके पास गांव का एक युवक आया और रुपये मांगने लगा। जब उसने रुपये देने से मना कर दिया तो उसने चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गिर गया। इसके बाद भी आरोपी मारपीट करने लग गया। जिससे उसके दांत भी टूट गए। घायल व्यक्ति को नांगल चौधरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसके पास 12300 रुपये थे, वह भी चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।