{"_id":"625ef250b11ce3775b4a0faa","slug":"khokha-case-if-the-health-is-right-then-on-the-protest-the-struggle-will-continue-till-justice-is-given-narnol-news-rtk644346375","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखा प्रकरण: तबीयत सही हुई तो फिर लौटे धरने पर, न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोखा प्रकरण: तबीयत सही हुई तो फिर लौटे धरने पर, न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष
विज्ञापन
नगर पालिका व प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में दुकानदारों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 16वें दिन व सांकेतिक भूख हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। सातवें दिन नवीन राव, धर्मवीर, रतीराम सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे। वहीं तबीयत ठीक होने के बाद चार दुकानदार पुन: धरने पर लोट आए तथा उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। बता दें कि सोमवार को धरने पर बैठे जगराम, प्रेमलता, राधेश्याम, करतार सिंह, इंद्रजीत की तबीयत बिगड़ गई थी। मंगलवार को जगराम, राधेश्याम, करतार सिंह, इंद्रजीत तबीयत ठीक होने के बाद धरने पर लोट आए जबकि महिला दुकानदार प्रेमलता की तबीयत मंगलवार को भी ठीक नहीं हो पाने के कारण धरने पर नहीं पहुंच पाई।
जहां थे वहीं मिले दुकानदारों को स्थायी जगह
दुकानदार राधेश्याम ने बताया कि उनकी मांग है कि दुकानदारों के जहां खोखे व दुकानें थी वहीं उन्हें स्थायी जगह मिले। दुकानदारों ने न्यायालय का सहारा लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी के दस्तावेज एकत्रित कर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। हमें न्यायालय के न्याय पर पूरा भरोसा है। धरने पर रणनीति बनाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन यहां की दुकानें हटाकर सुंदरीकरण करने की बात कर रहा है लेकिन यहां पर तो वाहनों खड़े करने लग गए हैं।
जमकर हुई सरकार व प्रशासन विरोधी नारेबाजी
धरने व भूख हड़ताल के दौरान दुकानदारों ने जमकर सरकार व प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए न्याय की मांग की। दुकानदारों ने कहा कि नपा द्वारा शहर के सड़कों को उखाड़ दिया है और धीमी गति से चल रही निर्माण प्रक्रिया से आम नागरिक परेशान है। वहीं खोखे एवं दुकानों को तोड़ने के लिए महज चार घंटे में सारी प्रक्रिया पूरी कर ली। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नपा के विकास की रफ्तार बड़ी धीमी है और विनाश की रफ्तार बड़ी तेज है। सरकार व प्रशासन ने टारगेट कर केवल उन्हें उजाड़ा है। जब तक उन्हें रोजगार के लिए जगह नहीं दी जाती तब तक उनका धरना व सांकेतिक भूख हड़ताल जारी रहेगी। मंगलवार को कृष्ण चेयरमैन, राजू सैनी, जितेंद्र चौधरी, नवीन राव, सीताराम, सुरेश सैनी, डॉ. तरुण राव, मोहन वशिष्ठ, विपिन पूनिया ने धरने पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।