फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Khoka case: shopkeepers sitting on dharna with family in summer

खोखा प्रकरण : गर्मी में परिवार साथ धरने पर बैठे दुकानदार

Mon, 02 May 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Khoka case: shopkeepers sitting on dharna with family in summer
रेलवे रोड पर परिवार व बच्चों के साथ धरने पर बैठे दुकानदार--संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। नगर पालिका और प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में दुकानदारों का धरना जारी है। अबतक दुकानदार ही धरना दे रहे थे लेकिन रविवार को वे परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ भी धरने पर बैठ गए। दुकानदारों ने प्रशासन को 14 मई मोहलत देते हुए कहा कि अगर तय समय में प्रशासन ने खोखे रखने के लिए कोई योजना नहीं बनाई तो वे 15 मई को खुद अपने खोखों को उसी स्थान पर रखेंगे।
विज्ञापन

सांकेतिक भूख हड़ताल पर सुमित सैनी व इंद्रजीत चौधरी भी रहे। दुकानदारों ने कहा कि भीषण गर्मी में न्याय पाने के लिए दुकानदार एक माह से धरने पर बैठे हैं। नेताओं एवं सामाजिक संगठनों की ओर से प्रतिदिन धरने पर समर्थन दिया जा रहा है। अब समय आ गया है सरकार व प्रशासन के साथ आरपार की लड़ाई लड़ी जाए। न्याय पाने के लिए अपने परिवार व बच्चों सहित धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

दुकानदार राधेश्याम ने बताया कि भीषण गर्मी में खोखा दुकानदार अपने परिवार व बच्चों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि शायद सात-आठ साल के मासूमों को देखकर प्रशासन को कुछ रहम आ जाए जिससे उनकी आजीविका की व्यवस्था हो पाए। समय रहते प्रशासन ने कोई सहयोग नहीं किया गया तो दुकानदार कोई भी कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं रहेंगे। अनिश्चितकालीन धरने को 28 दिन और सांकेतिक भूख हड़ताल के 20 दिन गुजरने के बाद भी प्रशासन व सरकार ने कोई सुध नहीं ली। इसके कारण दुकानदारों को परिवार व बच्चों सहित धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने ने दिया धरने को समर्थन
रविवार को पृथ्वीराज, नवीन राव, कृष्ण यादव, राजेश कुमार शर्मा झाड़ली, शारदा, सुरेश, रोहताश गोठवाल, कांतादेवी, संतोष, अशोक देवी, किस्मती, निशा, मधु, शांति, सरोज, माया, मिन्नी देवी, परमजीत समेत अन्य संगठनों और पार्टियों के जुड़े लोगों ने भी धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed