{"_id":"691606a72526ab92b902a2d9","slug":"kanina-residents-will-soon-get-relief-from-monkeys-35-monkeys-were-caught-on-the-first-day-narnol-news-c-203-1-sroh1011-121627-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनीनावासियों को बंदरों से जल्द मिलेगी राहत, पहले दिन पकड़े 35 बंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनीनावासियों को बंदरों से जल्द मिलेगी राहत, पहले दिन पकड़े 35 बंदर
Thu, 13 Nov 2025 09:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 13 Nov 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
कनीना। कनीना नगर पालिका क्षेत्र में वीरवार से बंदरों को पकड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले दिन टीम की ओर से कस्बे के विभिन्न वार्डों से 35 बंदरों को पकड़ा गया। नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी ने बताया कि पिछले दिनों बंदर पकड़ने के लिए 5.16 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया था। कस्बे से कुल 400 बंदरों को पकड़ने का लक्ष्य रखा गया है। एक माह के समय में 400 बंदरों को पकड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जिम्मेदारों का दावा है कि अब लक्ष्य पूरा होने तक यह अभियान जारी रहेगा।
पहले दिन अभियान के दौरान कुल 35 बंदरों को पकड़ा गया जिनमें 8 नर बंदर, 12 मादा बंदर और 15 बच्चे शामिल हैं। सभी बंदरों का पशु चिकित्सक की देखरेख में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जिसमें वे पूर्ण रूप से स्वस्थ और फिट पाए गए। इस संबंध में पशु चिकित्सक की ओर से नगर पालिका कनीना को प्रमाण पत्र भी जारी किया गया है।
नगर पालिका प्रधान रिंपी कुमारी ने बताया कि पकड़े गए बंदरों को अनुबंधित कंपनी की ओर से सुरक्षित रूप से बाहर छोड़ा जाएगा। अभियान के पहले दिन बंदर मुख्यतः बाबा मोलड़ नाथ मंदिर, हनुमान मंदिर, पुरानी नगर पालिका परिसर और उप नागरिक अस्पताल सहित कनीना क्षेत्र से पकड़े गए।