फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kalasha Yatra conducted before the prana pratishtha of the idols

Mahendragarh-Narnaul News: मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली कलश यात्रा

Wed, 24 Apr 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 24 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Kalasha Yatra conducted before the prana pratishtha of the idols
नारनौल। नारनौल बस स्टैंड के समीप स्थित विकास नगर में श्री बावड़ी वाले हनुमान मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह व हनुमान जयंती का आयोजन धूमधाम से किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला विकास नगर एवं कर्मचारी कालोनी में शोभायात्रा निकालकर मूर्तियों की परिक्रमा करवाई गई। महिलाओं ने कलश लेकर भजन-कीर्तन किए और मंगल गान गाए। सुबह 8 बजे शोभायात्रा निकालने के बाद बावड़ी वाले हनुमान मंदिर में नौ बजे हवन का आयोजन किया गया और मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर में राधा-कृष्ण एवं दुर्गा माता की मूर्तियों की स्थापना की गई है। तत्पश्चात सवा 12 बजे प्रसाद का आयोजन किया गया। इसमें मोहल्ला ही नहीं आसपास के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हवन एवं मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा पंडित राहुल शर्मा ने करवाई। इस मौके पर वरिष्ठ नेता एडवोकेट तेजप्रकाश यादव, उनकी धर्मपत्नी संतोष यादव सहित नगर पार्षद मोहनलाल शर्मा, मास्टर किशोरी लाल सैनी, जसवंत सैनी, राजेंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed