फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jodhpur-Gorakhpur train will now reach Mahendragarh station five minutes late

Mahendragarh-Narnaul News: जोधपुर-गोरखपुर ट्रेन अब पांच मिनट देरी से पहुंचेगी महेंद्रगढ़ स्टेशन

Thu, 12 Sep 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 12 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jodhpur-Gorakhpur train will now reach Mahendragarh station five minutes late
नारनौल। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया है। इसके साथ गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा के मार्ग के रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन हुआ है। रेल सेवा की संचालन अवधि में विस्तार करने से यात्रियों को लाभ होगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04829/04830 जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में जोधपुर से तीन अक्तूबर से 28 नवंबर तक (09 ट्रिप) व गोरखपुर से चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक (09 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। साथ ही गाड़ी संख्या 04830 गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा गोरखपुर से शुक्रवार को प्रस्थान करेगी। वह रेवाड़ी स्टेशन पर 16:30 बजे आगमन व 16:35 बजे प्रस्थान के स्थान पर 16:40 बजे आगमन व 16.45 बजे प्रस्थान करेंगी। इस ट्रेन का महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर 17:16 बजे आगमन व 17:18 बजे प्रस्थान के स्थान पर 17.21 बजे आगमन व 17.23 बजे प्रस्थान कर रविवार को 4 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed