फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   JJP leaders inspected the construction of Tau Devi Lal Park in Mahendragarh

महेंद्रगढ़ में ताऊ देवीलाल पार्क के निर्माण का जजपा नेताओं ने किया निरीक्षण

Fri, 25 Mar 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
JJP leaders inspected the construction of Tau Devi Lal Park in Mahendragarh
महेंद्रगढ़ में ताऊ देवीलाल पार्क के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते जजपा जिलाध्यक्ष तेजप्रकाश य? - फोटो : Narnol
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 30 मार्च को महेंद्रगढ़ आ रहे हैं। महेंद्रगढ़ शहर में राज्य सरकार की ओर से ताऊ देवीलाल पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसमें उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। इस प्रतिमा का अनावरण एवं पार्क निर्माण का शिलान्यास उप मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना है। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री द्वारा स्वर्णकार समाज महेंद्रगढ़ द्वारा दादरी रोड पर बनाए जा रहे धर्मशाला का शिलान्यास भी करेंगे। निर्माणाधीन पार्क एवं धर्मशाला के शिलान्यास स्थल का जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष तेज प्रकाश यादव ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जजपा के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि 30 मार्च को उप मुख्यमंत्री महेंद्रगढ़ का दौरा करेंगे। इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं, क्षेत्रवासियों में भी उत्साह है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ में अब तक केवल एक ही पार्क था, लेकिन अब चौधरी देवीलाल पार्क के रूप में क्षेत्रवासियों को दूसरे पार्क की सौगात मिलेगी। इस पार्क का निर्माण वर्ष 2003 में शुरू किया जाना था। पार्टी नेताओं ने निर्माणाधीन कार्यस्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रतिमा अनावरण एवं शिलान्यास अवसर पर पर समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर जिला प्रधान तेज प्रकाश, हलका अध्यक्ष संजीव तंवर, कार्यालय सचिव वीरेंद्र घाटाशेर, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष लक्खीराम सोनी सहित लोक निर्माण विभाग नारनौल के कार्यकारी अभियंता अश्वनी कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed