फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   JJP brainstormed about Zilla Parishad and Panchayat elections

जिला परिषद और पंचायत चुनाव को लेकर जजपा ने की मंथन

Sat, 06 Aug 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
JJP brainstormed about Zilla Parishad and Panchayat elections
जजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेते डॉ. केसी बांगड़। - फोटो : Narnol
नारनौल। जिला परिषद और पंचायतों के चुनाव को लेकर जजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सिंघाना रोड स्थित पार्टी कार्यालय में जिला प्रधान एडवोकेट तेजप्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। इस दौरान पार्टी के निशान पर चुनाव लड़ने को लेकर कार्यकर्ताओं की राय ली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निशान पर चुनाव लड़ने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान जजपा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ के साथ सुझाव कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश संगठन सचिव देवेंद्र कादियान और पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय कबलाना भी मौजूद रहे। इस तीन सदस्यीय कमेटी ने कहा कि जिला परिषद के 19 वार्डों में जो संभावित उम्मीदवार चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, उनकी सूची बनाकर 14 अगस्त तक पार्टी हाईकमान डॉ. अजय चौटाला को सौंपी जाएगी। देवेंद्र कादियान ने कहा कि जिस प्रकार से आज हरियाणा प्रदेश व अन्य राज्यों में दुष्यंत चौटाला का डंका बज रहा है, उसी के मद्देनजर पंचायत चुनावों में जजपा का झंडा बुलंद रहेगा। संजय कबलाना ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पंचायत चुनाव किसी भी समय संभव है इसलिए कार्यकर्ता तैयार रहें। एडवोकेट तेजप्रकाश ने पार्टी नेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, राष्ट्रीय महासचिव व चेयरपर्सन कमलेश सैनी, प्रदेश महासचिव मंजू चौधरी, रमेश पालड़ी, जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली रहे।
विज्ञापन

जजपा के 17 प्रकोष्ठों के संयोजक नियुक्त
जजपा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ ने कहा कि जिला परिषद के चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई। इससे पार्टी हाईकमान को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सभी 17 प्रकोष्ठों के संयोजक नियुक्त कर दिए हैं तथा शीघ्र ही इनके संयोजक नियुक्त कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी 13, 14 व 15 अगस्त को पार्टी कार्यकर्ता घर-घर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों को भी राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे। जजपा बूथ स्तर के योद्धा के साथ महिला सखी, शक्ति एवं नौजवानों को भी जोड़ेंगे। इस अभियान की शुरुआत की जा चुकी है और पूरे प्रदेश में बूथ योद्धाओं की टीम तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी घोषित
डॉ. केसी बांगड़ ने जजपा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें कंवर नंबरदार, राजकुमार खातोद, धर्मबीर अकबरपुर व कर्मबीर को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं शेरसिंह डीपी, चैनसुख तोताहेड़ी, रोहतास रावत, महाराम गुर्जर, संदीप पवेरा को जिला उपाध्यक्ष, विजय छिलरो को वरिष्ठ महासचिव, हरमिंद्र एडवोकेट, नरेश शेखावत, सतीश रावत, हरजिंद्र सरदार व बिशन ठेकेदार को जिला महासचिव बनाया गया। इशे कुमार, रामफल, नरेश यादव, सुभाष यादव, हरफूल व दलीप कुमार को जिला सचिव तथा प्रमोद तांखर को संगठन सचिव बनाया गया। सूरज ढिल्लो प्रचार सचिव एवं शीशराम को खजांची बनाया गया। कार्यकारिणी में देशराज सरपंच, बनवारी लाल, लीलाराम, बलवान सिंह, धर्मबीर सिंह, नेकीराम, रोहतास, महेंद्र सिंह, सुभाष शर्मा, महेंद्र रामबास एवं कर्मबीर सरपंच को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed