फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jewelery worth thousands of rupees stolen from a closed house in village Deroli

गांव डेरोली में बंद मकान से हजारों रुपये के आभूषण चोरी

Tue, 14 Sep 2021 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth thousands of rupees stolen from a closed house in village Deroli
महेंद्रगढ़। गांव डेरोली अहीर में बंद पड़े मकान में हजारों रुपये के आभूषण चोरी हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मकान मालिक आनंदपाल निवासी डेरोली अहीर गांव बेरी में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में वो महेंद्रगढ़ में मकान बनाकर रह रहे हैं। गांव का मकान बंद पड़ा है। कुछ दिन पहले आनंदपाल गांव के मकान की साफ सफाई करके आए थे। सोमवार को उसको ताला खुले होने की सूचना लगी। जब वह मौके पर गया तो घर का ताले टूटे हुए थे। सारा सामान बिखरा हुआ था। घर से 15 चांदी के सिक्के, दो जोड़ी पायल (चांदी), तीन जोड़ी चुटकी (चांदी), एक चांदी की चैन, सोने का लॉकेट तथा घर का कुछ अन्य सामान गायब मिला। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed