{"_id":"715a6bda5a813b80d69179ded98bd093","slug":"jatt-protest-in-mahendragarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंशन न कोई रिएक्शन, पुलिस मूकदर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंशन न कोई रिएक्शन, पुलिस मूकदर्शक
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़/सतनाली। जिले में आरक्षण को लेकर जाटों का प्रदर्शन जारी रहा। आंदोलन को लेकर कुछ गांवों के जाटों ने अधिकारियों के समझाने पर खोल दिया जबकि कुछ अपने मांगों को लेकर अडिग रहे। रविवार को गांव जाटवास, सतनाली, डालनवास, माधोगढ़, सुरेहती जाखल के जाटों ने भी सड़क मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जाम के कारण सतनाली के चारों तरफ की यातायात सुविधा बाधित रही। ट्रेन मार्ग भी बंद रहे। एहतियात के तौर पर पुलिस भी अलर्ट नजर आई। गांव जाटवास के जाटों ने रविवार को पेड़ काटकर दूलोठ -महेंद्रगढ़ रूट जाम रखा। पेड़ काटकर अप्रोच मार्ग भी बंद कर दिया। इससे वाहनों की आवाजाही बिल्कुल बंद हो गई। चालक अपने वाहनों को गांवों के अंदर और कच्चे रास्तों से निकालते देखे गए। खासतौर पर रुटीन में काम पर जाने वाले लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
दूसरी तरफ सतनाली के आसपास के गांवों के जाटों ने में सतनाली से खेतड़ी मार्ग, सुरेहती में सतनाली-महेंद्रगढ़ मार्ग, डालनवास में सतनाली- महेंद्रगढ़, माधोगढ़ में सतनाली- महेंद्रगढ़ मार्ग और गांव पथरवा में सतनाली- लोहारू मार्ग पर पेड़ काटकर जाम लगाए रखा। इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगें जायज हैं, वे इसे लेकर रहेंगे इसके लिए उनको चाहे कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस आंदोलन में उनके कई जाट भाई पुलिस की गोलियों से मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें आरक्षण नहीं मिल जाता तब तक वे अपना शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
न कोई टेंशन, न रिएक्शन
उपमंडल में पांच से छह जगहों पर जाटों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को लेकर आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने की कहीं भी प्रयास करती नजर नहीं आ रही। कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता पूरी की जा रही है। पुलिस की इस खामोशी से आमजन को परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने काटे हरे पेड़:
ग्रामीण ने सड़कों पर जाम लगाने के लिए हरे पेड़ भी काट दिए हैं। हरे पेड़ काटकर जगह-जगह जाम लगा रहें हैं, जबकि वन विभाग को इसकी सूचना भी नहीं है। तीन दिन में करीब अलग-अलग गांवों में 20 से 25 हरे पेड़ काट जा चुके हैं। इन पेड़ों को काटकर मुख्य सड़क मार्ग और अप्रोच मार्गों पर डाल रहे हैं, इससे यातायात प्रभावित हो रहा है।
यातायात रहा बाधित
जाटों का जाम जारी रहने के कारण रविवार को भी यातायात बाधित रहा है रविवार को सतनाली से महेंद्रगढ़, सतनाली हिसार वाया बारड़ा, जुई, सतनाली-खेतड़ी मुख्य मार्ग बंद रहा। यानी सतनाली से बाहर और भीतर जाने का कोई साधन नहीं है। रविवार को सादलपुर से दिल्ली रेलवे ट्रैक पूर्ण रूप से बंद रहा है। महेंद्रगढ़ और सतनाली रेलवे स्टेशन यात्रियों के अभाव में सुनसान ही रहा।