{"_id":"f8a4bc0bea158e2333f5ef5965b2987b","slug":"jat-will-impose-on-those-who-drink-and-sabotage-actions-in-the-name-of-reservation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण के नाम पर जाम लगाने और तोड़फोड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण के नाम पर जाम लगाने और तोड़फोड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई
नारनाैल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। जाट आरक्षण के नाम पर जिले की सड़काें पर हरे पेड़ काटकर जाम लगाने, लूटपाट और तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों पर थानों में मामले दर्ज करने के आदेश जारी हुए हैं। इस कड़ी में अभी तक विभिन्न थानों में पांच मामले दर्ज किए गए हैं। आरक्षण के नाम पर जाम लगाने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा जाम लगाने वाले लोगों की वीडियोग्राफी से पहचान की जा रही है। एसपी मनीषा चौधरी का कहना है कि जाम लगाने वालों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा। जिले में किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। उन्होंने सभी एसएचओ को जाम लगाने वाले उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने के सख्त आदेश दिए हैं।
जाम लगाने पर पांच मामले दर्ज
जिले में विभिन्न जगह जाम लगाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें 21 फरवरी को सदर थाना नारनौल गांव गहली चौकी के पास जाम लगाने पर 80-90 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया गया है। वहीं 21 फरवरी को ही थाना कनीना में उन्हानी के पास जाम लगाने पर 15-20 लोगों के खिलाफ केस किया गया है। इसमें दो आरोपियों कर्मवीर वासी चेलावास और गुलाब सिंह वासी उन्हानी को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा इसी दिन नांगल चौधरी थाने में 40-50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना सतनाली में भी अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
उपद्रवियों से निपटने को अलर्ट रही पुलिस
एसपी मनीषा चौधरी का कहना है कि जाट आरक्षण के दौरान प्रदेश में कई जगह भारी तोड़फोड़, आगजनी, लूटपाट जैसे घटना हुई थीं, लेकिन जिले पुलिस ने अपने विवेक से काम लेकर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ और आगजनी जैसी घटना नहीं होने दी। क्षेत्र में इस तरह की घटना को रोकने के लिए जिले की तमाम पुलिस फोर्स को ड्यूटी में लगाये रखा और उपद्रवियों से निपटने के लिए पूरे जिले में रातदिन हथियारों से लैस पुलिस शहर और गांवों में गश्त पर रही।