फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jail warden arrested for taking bribe of one lakh rupees in jail

जेल में एक लाख रुपये रिश्वते लेते जेल वार्डन गिरफ्तार

Thu, 09 Dec 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jail warden arrested for taking bribe of one lakh rupees in jail
रिश्वत लेते गिरफ्तार जेल वार्डन। संवाद - फोटो : Narnol
स्टेट विजिलेंस नूंह की टीम ने नारनौल जेल के वार्डन को एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने पर आरोपी ने दूसरे जेल वार्डन का नाम बताया। इस मामले में टीम ने दो अन्य जेल वार्डन को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी हाल ही में रेवाड़ी जेल से अस्थायी तौर पर स्थानांतरित होकर नारनौल की नसीबपुर जेल में आया था। यह राशि गैंगस्टर पपला के साथी संदीप के भाई से ली गई थी।
विज्ञापन

सूत्रों लगी जानकारी के अनुसार गैंगेस्टर विक्रम उर्फ पपला का साथी संदीप सिंधिया निवासी गांव मौखूता जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। आरोपी राजन उसे प्रताड़िता करता था। जेल वार्डन ने चक्की से बचने, मोबाइल व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की थी। कैदी के छोटे भाई हंसराज ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन से शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक ने वार्डन को रंगे हाथों पकड़वाने के लिए मुख्यालय से संपर्क किया। इस दौरान इंस्पेक्टर अजीत सिंह के नेतृत्व में नूंह विजिलेंस ने एक टीम गठित की। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से 500-500 रुपये के नोटों की दो गड्डियों (एक लाख रुपये) पर लाल पाउडर लगाकर हंसराज को दे दिया। हंसराज ने नसीबपुर जेल का दरवाजा खुलवाकर मुख्य द्वार पर तैनात राजन नामक जेल वार्डन को यह राशि दे दी। जैसे ही यह राशि जेल वार्डन ने ली तो विजिलेंस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। राजन ने विजिलेंस टीम को बताया कि उक्त राशि उसने गजे सिंह वार्डन के कहने पर ली है। टीम ने गजे सिंह को जेल से ही काबू कर लिया है। इसके बाद जेल वार्डन विवेक का नाम भी सामने आया। टीम ने उसे भी काबू कर लिया। हालांकि टीम ने गिरफ्तारी की पुष्टि केवल राजन की ही की है। दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। समाचार लिखे जाने तक राजन को न्यायालय में पेश नहीं किया गया है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ कोर्ट में चलाई थी संदीप ने गोलियां
बता दें कि 2017 में पपला गुर्जर को महेंद्रगढ़ के न्यायालय के सामने कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर उसे छुड़ा लिया था, उस मामले में संदीप भी शामिल था। संदीप को उक्त मामले में दो साल पूर्व उम्रकैद की सजा हुई है। सजा भुगत रहे संदीप को जेल में तरह-तरह से परेशान किया जा रहा था। उसे परेशान नहीं करने के लिए उससे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने रंगे हाथों जेल वार्डन राजन को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जेल वार्डन गजे सिंह एवं विवेक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर अजीत सिंह, टीम लीडर, विजिलेंस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed