फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jail Deputy Superintendent accused of taking bribe commits suicide by hanging

रिश्वत लेने के आरोपी जेल उप अधीक्षक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Fri, 25 Feb 2022 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Jail Deputy Superintendent accused of taking bribe commits suicide by hanging
जेल उप अधीक्षक कुलदीप हुड्डा का फाइल फोटो - फोटो : Narnol
रिश्वत लेने के आरोपी जेल उप अधीक्षक कुलदीप हुड्डा ने जमानत याचिका खारिज होने के बाद गुरुग्राम के एक गांव में रिश्तेदार के यहां फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पिछले दो महीने से अधिक समय से वह फरार थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विजिलेंस टीम ने 9 दिसंबर 2021 को नसीबपुर जेल में छापा मारकर दो जेल वार्डनों को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। जेल वार्डन ने इस घूस कांड में जेल पुलिस अधीक्षक अनिल जांगड़ा तथा उप अधीक्षक कुलदीप हुड्डा के शामिल होने का खुलासा किया था। इसके अलावा एक अन्य मामला भी आरोपी अधिकारियों के खिलाफ गुरुग्राम के अधिवक्ता द्वारा दर्ज कराया गया था। रिश्वत के आरोपी जेल अधीक्षक अनिल एवं कुलदीप हुड्डा ने पहले नारनौल कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। 24 फरवरी को हाईकोर्ट ने भी उनकी याचिका खारिज कर दी। याचिका खारिज होते ही विजलेंस की टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी थी। देर रात उप अधीक्षक कुलदीप हुड्डा ने गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाने के अंतर्गत आने वाले गांव माकड़ोला में रिश्तेदार के यहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह रोहतक के गांव पोलंगी के रहने वाले थे। वर्तमान में वह सोनीपत में रह रहे थे।
विज्ञापन

दो बार कोर्ट से जारी हो चुके हैं गिरफ्तारी के वारंट
विजिलेंस निरीक्षक नवल किशोर शर्मा भी उच्च न्यायालय के फैसले पर नजर रख रहे थे। उन्होंने कहा कि आरोपी अधिकारी लगातार फरार चल रहे थे और उनके दो बार न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए हुए हैं। 25 फरवरी तक गिरफ्तारी वारंट की अवधि भी पूरी हो जाएगी। इसके बाद भी आरोपी अधिकारी पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ नसीबपुर और रेवाड़ी जेल के बाहर और उनके घरों पर इश्तिहार चस्पाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। विजिलेंस की टीमें आरोपियों को पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार करने के लिए अब तेजी से अभियान चलाएगी। इसके बावजूद भी नहीं मिले तो सेक्शन 82 के तहत पीओ घोषित और 83 के तहत संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों ली गई थी रिश्वत
गैंगेस्टर विक्रम उर्फ पपला का साथी संदीप सिधिया निवासी गांव मौखूता जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। आरोपी राजन उसे प्रताड़ित करता था। जेल वार्डन ने चक्की से बचने, मोबाइल व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की थी। कैदी के छोटे भाई हंसराज ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन से शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक ने वार्डन को रंगे हाथों पकड़वाने के लिए मुख्यालय से संपर्क किया। नूंह विजिलेंस ने योजनाबद्ध तरीके से 500 रुपये के नोटों की दो गड्डियों (एक लाख रुपये) पर लाल पाउडर लगाकर हंसराज को दे दिया। हंसराज ने नसीबपुर जेल का दरवाजा खुलवाकर मुख्य द्वार पर तैनात राजन नामक जेल वार्डन को यह राशि दे दी। जैसे ही यह राशि जेल वार्डन ने ली तो विजिलेंस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। राजन ने विजिलेंस टीम को बताया था कि उक्त राशि उसने गजे सिंह वार्डन के कहने पर ली है। टीम ने गजे सिंह को जेल से ही काबू कर लिया।

2017 में महेंद्रगढ़ कोर्ट में चलाई थी संदीप ने गोलियां
संदीप ने साथियों के साथ सन 2017 में पपला गुर्जर को छुड़ाने के लिए महेंद्रगढ़ के न्यायालय के सामने पुलिस पर हमला किया था। इस मामले में संदीप को दो साल पूर्व उम्रकैद की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed