फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ITI Mahendragarh will no longer be seen chalking on the board of instructors.

आईटीआई अनुदेशक अब चॉक डस्टर की बजाए डिजिटल बोर्ड पर पढाएंगे

Thu, 10 Sep 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
ITI Mahendragarh will no longer be seen chalking on the board of instructors.
आईटीआई महेंद्रगढ़ में अब अनुदेशक बोर्ड पर चॉक चलाकर पढ़ाते नजर नहीं आएंगे।
विज्ञापन

अनुदेशक अब डिजिटल बोर्ड से प्रशिक्षुओं को पढ़ाएंगे। डिजिटल बोर्ड मोबाइल की तरह टच सिस्टम आधारित होगा। टच करते ही प्रोग्राम शुरू हो जाएंगे। अगर कुछ लिखना है तो भी अंगुली से ही लिख सकेंगे। मॉडल आईटीआई महेंद्रगढ़ में ऐसे दस डिजिटल बोर्ड लगाए गए हैं।
महेंद्रगढ़ आईटीआई को मॉडल आईटीआई का दर्जा मिला हुुआ है। इन आईटीआई में सरकार प्रशिक्षुओं के लिए सुविधा बढ़ा रही है। सरकार की ओर से आईटीआई में दस स्क्रीन टच डिजिटल बोर्ड लगाए गए हैं। ये बोर्ड प्रोजेक्टर की तरह काम करेंगे। इस पर चॉक या मार्कर चलाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि अंगुली टच कर ही बोर्ड को चलाया जा सकेगा। जिस कलर से आपको लिखना है वो उस कलर का चयन कर सकेंगे। बिजली गुल होने पर यह बोर्ड इनवर्टर पर भी चलाया जा सकेगा। इसके साथ एक स्केनर भी लगाया गया है। अगर प्रशिक्षु को कोई डायग्राम समझाना है तो किताब को स्केनर पर रखकर स्केन किया जा सकता है। आईटीआई में दो कम्प्यूटर लैब भी स्थापित की गई है। जिनमें 20-20 कंप्यूटर लगाए गए हैं। सभी ट्रेड के विद्यार्थियों को कंप्यूटर भी सिखाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ट्रेड में एक कंप्यूटर पीरियड भी दिया जाएगा। अभी आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रहा है।
विज्ञापन

इस बोर्ड पर लिखा गया हर एक चैप्टर रिकार्ड भी रहेगा। अगर अनुदेशक पिछले चैप्टर को देखना चाहें तो उसे देख पाएंगे। डिजिटल बोर्ड वाले कक्ष में सीसीटीवी भी होंगे। आईटीआई प्राचार्य या अन्य अधिकारी चाहेंगे तो पढ़ाई की प्रक्रिया को ऑनलाइन देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
आईटीआई में 10 डिजिटल बोर्ड लगाए गए हैं। इसके लिए दो कंप्यूटर लैब भी स्थापित की गई हैं। आईटीआई में एडमिशन लेने वाले प्रत्येक प्रशिक्षु को कंप्यूटर सिखाया जाएगा। प्रत्येक ट्रेड में कंप्यूटर का अलग से पीरियड होगा। नए बोर्ड के बारे में अनुदेशकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
-मनोज कुुमार, इंजीनियरिंग ड्राइंग अनुदेशक, आईटीआई, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed