फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   It was colder in Mahendragarh than in Narnaul.

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल से ज्यादा महेंद्रगढ़ में रही ठंड

Tue, 26 Dec 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 26 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
It was colder in Mahendragarh than in Narnaul.
नारनौल। उत्तरी पर्वतीय और मैदानी राज्यों राजस्थान पंजाब उत्तर प्रदेश और विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ठंड, कोहरा, अपने प्रचंड तेवरों से आगाज किए हुए है। अब भारतीय मौसम विभाग ने कोहरे की वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तीनों अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कोहरा ने कोहराम मचाया हुआ है। संपूर्ण राज्य में संघन कोहरे की वजह से अनेक दुर्घटना घटित हो रही है। इसकी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिनों के लिए सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कुरुक्षेत्र व करनाल के लिए रेड अलर्ट जबकि हिसार, कैथल, भिवानी, पानीपत, सोनीपत, अंबाला व यमुनानगर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मंगलवार को संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस से 9.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जो सामान्य तापमान से अधिक बना हुआ है, जबकि जिला महेंद्रगढ़ में मंगलवार को संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है। वहीं नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश 7.0 और 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि नारनौल का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed