फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Invoices made to 15 people without masks

बिना मास्क मिले 15 लोगों के किए चालान

Mon, 14 Dec 2020 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Invoices made to 15 people without masks
कनीना पुलिस ने सोमवार को मास्क न लगाने वालो के 15 और वाहनों के सात चालान काटे। तीन वाहनों को इंपाउंड भी किया। मास्क न लगाने वाले हर एक व्यक्ति का 500 रुपये का चालान किया गया। इससे पहले महेंद्रगढ़ में भी बिना मास्क वालों के चालान किए गए थे।
विज्ञापन

एएसआई गोविंद सिंह ने बताया कि लोगों को समझाने के बावजूद भी अपने मुंह पर मास्क नहीं लगाते जिसके चलते 15 लोगों के चालान काटे गए वहीं उनको मास्क भी वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण 7 वाहन पकड़े जिनमें से 3 को इंपाउंड कर दिया और चार के चालान काट दिये। उन्होंने कहा कि आज के दिन कोरोना फैल रहा है और कोरोना से बचाव के सभी उपाय करने बहुत जरूरी है। यदि कोरोना से बचाव के उपाय नहीं किए जाएंगे तो आने वाले समय में आफत बन जाएगी। कोरोना बढ़ता ही चला जाएगा। इसलिए उन्होंने इन लोगों को मास्क लगाकर चलने की अपील की। पिछले सप्ताह महेंद्रगढ़ में भी बिना मास्क मिले दुकानदारों के चालान किए गए थे। जिसमें 25 लोगों के चालान किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed