फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   invoice of the five shopkeeper

पॉलिथीन रखने पर पांच दुकानदारों का चालान

Wed, 12 Feb 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
invoice of the five shopkeeper
शहर को पॉलीथिन मुक्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है। बुधवार को नप के सीएसआई विजय कौशिक के नेतृत्व में आजाद चौक से पॉलीथिन बेचने वालों पर कार्रवाई की गई। टीम ने आजाद चौक पर पॉलीथिन बेचने वाले पांच दुकानों के चालान किए। वहीं आठ जगहों पर कूड़े के चालान काटे। टीम ने लगभग 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

सीएसआई विजय ने कहा कि पॉलीथिन की वजह से पूरे शहर के हालात बद से बदतर हो गए हैं। कई पॉलीथिन को नष्ट नहीं किया जा सकता है। इस कारण पूरे शहर के नाले बंद हो जाते है। पॉलीथिन के प्रयोग के कारण नई-नई बीमारियां जन्म ले रही हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए शहर वासियों को सहयोग करना होगा। दुकानदार पॉलीथिन रखना बंद कर दें। ग्राहक खुद ही घर से थैला लेकर आने लगेंगे। उन्होंने कहा कि लोग घर से बाहर निकलते वक्त थैला लेकर जाएं। सीएसआई विजय कौशिक आजाद चौक व महावीर चौक समेत आठ जगहों पर कूड़े के ढेर मिलने पर दुकानदारों के चालान किए। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। विजय ने कहा कि अगर किसी के घर के सामने कूडा व आम आदमी पॉलीथिन लेकर जाते मिल गया तो भी जुर्माना वसूला जाएगा। कूड़े के ढेर पर 500 रुपये से 1000 हजार रुपए व पॉलीथिन पर वजन के हिसाब से 500 रुपये से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed