फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Investigation should be done on the basis of evidence, not just statement

केवल बयान नहीं, सबूत के आधार पर की जाए जांच

Wed, 06 Jul 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Investigation should be done on the basis of evidence, not just statement
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद उपायुक्त डॉ. जेके आभीर । संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बुधवार को राज्य के सभी उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक के साथ चिह्नित अपराधों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिले के छह केस में से अब तक चार केस में सजा हो चुकी है।
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में चिह्नित अपराधों को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी जांच की जाए वह केवल बयान के आधार पर नहीं बल्कि सबूत के आधार पर की जाए। उन्होंने बताया कि चिह्नित अपराधों में जिला महेंद्रगढ़ में 6 केस में से अब तक 4 केस में सजा हो चुकी है। ऐसे मामलों में पुलिस तथा न्यायवादी गंभीरता के साथ कार्य कर रहे हैं। समाज में कुछ मामले बाद में समझौते तक पहुंच जाते हैं। इन सभी पर भी जिला प्रशासन पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण तथा जिला न्यायवादी रमणीक यादव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed