फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Intermittent rain in the area increased the concern of farmers

क्षेत्र में रूक-रूककर हो रही बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Wed, 22 Sep 2021 10:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Intermittent rain in the area increased the concern of farmers
नगर पालिका महेंद्रगढ़ में बने सीएससी सेंटर में भरे पानी में कार्य करते कर्मचारी - फोटो : Narnol
नारनौल/ महेंद्रगढ़, निजामपुर। क्षेत्र में करीब एक घंटे की जोरदार बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर भारी बारिश के कारण किसानों को अब फसलों की चिंता सताने लगी है। शहर की पार्क गली, मोहल्ला जमालपुर, उपायुक्त निवास व नगर परिषद के पास पानी भर जाने से वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस लाइन व सिविल अस्पताल व किला रोड पर तो लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 28 सिंतबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा व बारिश की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

निजामपुर के किसान ग्यारसीलाल, धर्मपाल, सुरज्ञानी, कमल, हंसराज, ख्यालीराम, जयराम, रोहताश व गोकल ने बताया कि इस बार बाजरे की फसल अच्छी थी। इससे किसान आस लगाए बैठा था कि लेकिन रुक-रूक कर हो रही बारिश ने किसान के अरमान पर पानी फेर दिया है। अभी कटाई का सीजन चल रहा है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में पिछले दो सप्ताह से मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे अन्नदाताओं की परेशानी बुधवार दोपहर बाद हुई करीब 105 एमएम बारिश के कारण और अधिक बढ़ गई। बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। बदहाल सड़कों पर बने गहरे गड्ढों में पानी जमा होने से लोग परेशान रहे। जिला में 2 लाख 8 हजार 28 एकड़ में खड़ी बाजरे की पकी हुई फसल में नुकसान की आशंका के चलते किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश होने से उत्पादन प्रभावित होने के साथ-साथ अब दो-तीन दिन काम भी प्रभावित रहेगा। 20996 एकड़ में खड़ी कपास की फसल भी चुगाई पर है। लंबे समय से मौसम परिवर्तनशील रहने से इस बार किसानों को दोनों की फसलों में नुकसान का भय सता रहा है। 22117 एकड़ में मूंग की फसल है जो अधिकांश पककर तैयार है। पकी हुई फसलों की कटाई शुरू करने के लिए किसान भी मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव के कारण राहगीर रहे परेशान
मंडी अटेली। क्षेत्र में हुई जबरदस्त बरसात के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। जलभराव के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। अब बाजरे की कड़वी काली हो गई । वहीं बाजरा के दाने भी खराब होने लगे हैं। किसानों का कहना है कि कपास से निकलने वाली रूई लाल हो जाने के कारण अब उसे औने पौने दामों में बेचना पड़ेगा। बरसात के कारण अटेली के सामान्य बस स्टैंड, नांगल के लोग परेशान रहे।
किसान बोले उत्पादन होगा प्रभावित
मालड़ा निवासी किसान रमेश, शेर सिंह, अगिहार निवासी किसान दलबीर सिंह, देवेंद्र सिंह, पाथेड़ा निवासी राजकुमार व देशराज ने बताया कि खेतों में कपास व बाजरे की दोनों की फसलें पककर तैयार हैं। इतनी अधिक बारिश के कारण दोनों फसलों में बहुत अधिक नुकसान की संभावना रहेगी।
शहर में यहां रही सबसे अधिक परेशानी:
शहर के बालाजी चौक, सब्जी मंडी रोड, सिनेमा रोड, मंडी से फाटक रोड, अनाज मंडी, राव तुलाराम चौक, सतनाली चौक, रिवासा पुल सहित अनेक स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

्र

 खेत में कटी पड़ी बाजरे की फसल । संवाद

खेत में कटी पड़ी बाजरे की फसल । संवाद- फोटो : Narnol

मोहल्ला महायचान में भरा बरसात का पानी-

मोहल्ला महायचान में भरा बरसात का पानी-- फोटो : Narnol

पुराना नारनौल रोड पर भरा बारिश का पानी

पुराना नारनौल रोड पर भरा बारिश का पानी- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed