फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Instead of joining hands with hands, the campaign became 'break hands with hands': Abhay Chautala

हाथ से हाथ जोड़ो न रहकर हाथ से हाथ तोड़ो अभियान बना : अभय चौटाला

Tue, 12 Sep 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 12 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Instead of joining hands with hands, the campaign became 'break hands with hands': Abhay Chautala
महेंद्रगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी(इनेलो) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया है, लेकिन उनका यह अभियान हाथ से हाथ जोड़ो न रहकर हाथ से हाथ तोड़ो अभियान हो गया है। पहले ये समाचारों में लड़ते लेकिन अब धरातल पर लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला रामलीला परिषद में कार्यकर्ताओं को 25 सितंबर को स्व. चौधरी देवीलाल की जयंती पर कैथल में प्रस्तावित रैली का निमंत्रण देने पहुंचे थे। सम्मलेन के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के हालात यह बने हुए हैं कि उनके दस कार्यकर्ता एक साथ नहीं रह सकते। जहां भी दस कार्यकर्ता एकत्रित हुए वहीं पर एक-दूसरे को गाली गलोज करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में भी कुछ लोगों ने अनुशासनहीनता दिखाई थी लेकिन हमने उनको पार्टी से निकाल दिया। एक बार हमें जरूर झटका लगा लेकिन जनता फिर से उन पर भरोसा दिखा रही है। उन्होंने कहा कि दस साल से हुड्डा सरकार, 9 साल से मनोहर सरकार को देख चुकी है। लोग इनसे उब चुके हैं। अब जनता इनेलो को आशा भरी निगाहों से देख रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर इनेलो के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने अभय सिंह चौटाला का आश्वत किया कि 25 सितंबर की रैली में महेंद्रगढ़ जिले से हजारों की संख्या में लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। इस मौके पर अनेक लोगों ने इनेलो पार्टी में अपनी आस्था जताई। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान, जिला प्रभारी विजय पंचगांवा व सुनील लांबा, पूर्व विधायक रणबीर मंदौला, प्रदेश सचिव आनंद श्योराण, जसबीर ढिल्लो, छोटे लाल गहली, जिला प्रवक्ता लाल सिंह बसई सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed