{"_id":"6af74a6db8c319026b063915","slug":"inspect-the-venue-narnol-news-c-196-1-nnl1005-147702-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: निवेश के नाम पर ठगी के आरोपी की जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: निवेश के नाम पर ठगी के आरोपी की जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन
नारनौल। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत ने निवेश के नाम पर 1.10 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के आरोपी खैरथल निवासी राकेश की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी।
शिकायतकर्ता देवेंद्र कुमार व अन्य ने थाना सिटी में एफआईआर दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, राकेश, मीर सिंह, उसकी पत्नी भारती और पिता नंद किशोर ने महेंद्रगढ़ की डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर जमीन और एमएसएमई में निवेश के नाम पर भारी मुनाफे का लालच दिया। आरोपियों ने आरकेबी डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से 1.10 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की।
अदालत ने पाया कि आरोपी के खाते में पैसे का लेन-देन हुआ था, लेकिन धन के उपयोग की अधिकृत अनुमति का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। कंपनी भी अधिकृत निवेश कंपनी नहीं थी। आरोपी के खिलाफ हरियाणा और राजस्थान में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं, जबकि सह-आरोपी अभी फरार हैं। जांच प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया। संवाद