फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   India's Approach to Environmental Conservation is Crucial: Vice-Chancellor

पर्यावरण सरंक्षण में भारत का दृष्टिकोण अहम : कुलपति

Wed, 18 Mar 2026 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
India's Approach to Environmental Conservation is Crucial: Vice-Chancellor
फोटो संख्या:74- दीप प्रज्जवलन कर सम्मेलन का उद्घाटन करते मुख्य वक्ता गोपाल आर्य, कुलपति प्रो. ट
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में बुधवार को तीसरे दो दिवसीय राष्ट्रीय ईएनओ सम्मेलन की शुरुआत हुई। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन पर्यावरणविद गोपाल आर्य ने बतौर मुख्य वक्ता किया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण में भारत का दृष्टिकोण अहम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यावरण सभी का है और इसके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न सतत पहल जैसे रूफटॉप सोलर पैनल, विद्युत वाहनों का उपयोग, वर्षा जल संचयन प्रणाली व वैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

सम्मेलन का दूसरा दिन 19 मार्च को तकनीकी सत्रों, आमंत्रित व्याख्यानों एवं विचार-विमर्श के साथ जारी रहेगा। इसमें सतत विकास, जलवायु अनुकूलन तथा पारंपरिक ज्ञान, आधुनिक पर्यावरणीय तकनीकों के समन्वय पर विशेष चर्चा की जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा, विश्वविद्यालय की प्रथम महिला प्रो. सुनीता श्रीवास्तव, पीठ के अधिष्ठाता प्रो. दिनेश गुप्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रो. विकास, प्रो. कांतिप्रकाश, प्रो. रूपेश, प्रो. रेनू यादव, विभिन्न राज्यों से आए ईएनओ प्रतिनिधि, डॉ. अनूप यादव, डॉ. भूपिंद्र प्रताप, डॉ. दुष्यंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed