फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In the five-hour traffic, against overload vehicles

ओवरलोड वाहनों के विरोध में पांच घंटे जाम

Thu, 28 Aug 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/नारनौल
ब्यूरो/नारनौल Updated Thu, 28 Aug 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों के विरोध में शहबाजपुर के ग्रामीणों ने बुधवार को 11 बजे नांगल चौधरी-दौंखेरा सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने ओवरलोड वाहन (हैवे) वापस राजस्थान भिजवा कर ग्रामीणों को शांत कराया और चार बजे मार्ग पर यातायात बहाल किया।

विज्ञापन





ग्रामीणों ने बताया कि दिलपुरा, नांगल मीना आदि राजस्थान की पहाड़ियों से रोजाना सैकड़ों ओवरलोड वाहन धोलेड़ा क्रेशर जोन पहुंचते हैं। इनमें ऊंचाई तक भरे पत्थर साइड लेने के दौरान गिरने की संभावना रहती है। पिछले दिनों पत्थर गिरने से एक बाइक चालक घायल हो गया था।
विज्ञापन




उस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत भेजकर ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की गुहार लगाई थी। अधिकारियों ने इसे अनसुना कर दिया। बुधवार सुबह भी वाहन से भारी पत्थर खिसक गया। 3-4 ग्रामीण इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने नांगल चौधरी-दौंखेरा सड़क मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन




जाम की सूचना पर दोपहर 3.30 बजे बजे थाना प्रभारी मलखान सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। ग्रामीण सभी ओवरलोड वाहन वापस राजस्थान भिजवाने की मांग पर अड़ गए।



 एसएचओ के आदेशानुसार ओवरलोड वाहन राजस्थान लौटे, उसके बाद ग्रामीण शांत हुए और चार बजे सड़क मार्ग से अवरोध हटाए। प्रदर्शनकारियों में रामसिंह, बलवंत, हनुमान, रवि कुमार और विनोद कुमार आदि ग्रामीण शामिल थे।
स्वास्थ्य एवं जानलेवा की संभावना बढ़ी




ग्रामीणों ने बताया कि वाहनों के आवागमन से गांव में धूल उड़ती रहती है। इससे ग्रामीणों का स्वास्थ्य भी प्रभावित होने लगा है। वाहनों की स्पीड से बच्चों के दुर्घटना का शिकार होने की संभावना बढ़ गई। प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि दोबारा यहां पर ओवरलोड वाहन आए तो उग्र आंदोलन करेंगे।





थाना प्रभारी मलखान सिंह ने बताया कि ओवरलोड वाहनों से ग्रामीणों को जानलेवा हादसे और बीमारी फैलने की संभावना बढ़ गई। परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाया है। जाम में फंसे सभी ओवरलोड वाहनों को राजस्थान भिजवाया गया और उन्हें अंडर लोड चलने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed