फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   in narnol new unit established

कृत्रिम अंग देने के लिए नारनौल में यूनिट लगेगी

Sun, 27 Dec 2020 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
in narnol new unit established
कार्यक्रम में राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव को सम्मानित करते विकलांग ट्रस्ट के सदस्य। - फोटो : Narnol
नारनौल। राष्ट्रीय विकलांग उत्थान ट्रस्ट की ओर से यादव धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय विकलांग कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस 3 दिसंबर को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पहले 70 प्रतिशत विकलांग को पेंशन व अन्य सुविधाएं मिलती थी लेकिन भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में 70 प्रतिशत विकलांगता से घटाकर 60 प्रतिशत विकलांगों को सरकार से मिलने वाले विकलांग पेंशन व अन्य सुविधाएं चालू कर दी है। उन्होंने कहा कि विकलांगों को सरकार की तरफ से स्कूटी देने का मामला विचाराधीन है। कोरोना की वजह से बहुत से कार्य में रुकावट आ गई। अब जल्द ही वैक्सीन आने की संभावना है, जिससे देश में करोना खत्म हो जाएगा। फिर विकास के मामले में देश रफ्तार पकड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से 50 लाख रुपये की ग्रांट महेंद्रगढ़ जिले के लिए मांगी गई है। जिससे विकलांगों को स्कूटी सरकार द्वारा दी जा सके। उन्होंने कहा कि एक स्कूटी की कीमत लगभग 50 से 60 हजार रुपये के बीच में है। सरकार ने विकलांगों को लेकर जिले में सर्वे कराया था, जिसके अनुसार विकलांगों की संख्या 90 थी। अब सरकार पूरे जिले में विकलांगों की संख्या को लेकर सर्वे करवाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही नारनौल में विकलांगों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए एक यूनिट की स्थापना की जाएगी। यूनिट की स्थापना हो जाने के बाद विकलांगों को सरकार की तरफ से यूनिट में अंग दिए जाएंगे। जिससे विकलांग अपनी जीविका चला सके। उन्होंने विकलांग उत्थान ट्रस्ट को एक लाख का अनुदान भी देने की घोषणा की। साथ ही विकलांगों द्वारा रखी गई मांगों पर भी विचार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान मनमोहन सिंह, बार एसोसिएशन प्रधान अशोक यादव, ओमप्रकाश एडवोकेट, व्यापार मंडल के प्रधान बजरंगलाल, प्रेमसिंह, मदनलाल गोगिया, वीरेंद्र सिंह, सुशील कुमार, सुरेश, राजकुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed